{"_id":"5755c0de4f1c1b613c9c5450","slug":"in-road-accident-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ रहे युवकों को टक्कर मार कर पलटी पिकअप, एक मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ रहे युवकों को टक्कर मार कर पलटी पिकअप, एक मरा
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
टोला शिवन राय में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन राय टोला चट्टी पर सोमवार की सुबह पांच बजे पिकअप की जद में आने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक पुलिस भर्ती के लिए दौड़ की तैयारी कर थे। अभी आसपास के लोगों जब तक घायलों को अस्पताल पहुंचाते मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। उधर इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग-31 पर शव रखकर जाम कर दिया। जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर एसडीएम अरविंद कुमार के आश्वासन पर करीब पांच घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
बैरिया थाना क्षेत्र के पकड़ी तर से लेकर खादी घाट तक प्रतिदिन राष्ट्रीय राज्य मार्ग-31 पर पुलिस भर्ती के लिए दर्जनों युवक दौड़ते हैं। सोमवार को दौड़ के दौरान वे शिवन राय टोला चट्टी पर दौड़ते हुए पहुंचे थे । इसी बीच बैरिया को ओर से मछली लादकर तेज गति से छपरा जा रही पिकअप ने युवकों को टक्कर मार खाई में पलट गई। इस घटना में दोकटी थाना क्षेत्र के करनछपरा निवासी सोहन सिंह (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसी गांव के अमन सिंह (21) एवं संटू सिंह (22) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। घटना की सूचना पाते ही मौके पर ग्रामीणों भीड़ जुट गई।
भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम बैरिया अरविंद कुमार एवं सीओ बैरिया त्रयंबक नाथ दूबे ने ग्रामीणों को समझाया-बुझाया। साथ ही शासन से मिलने वाला हर सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। पांच घंटा बाद मिले आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। सड़क जाम करने वालों में पूर्व विधायक विक्रमा सिंह, सुरेंद्र सिंह, त्रिभुवन सिंह, त्रिलोकी सिंह, मंटू सिंह, ग्राम प्रधान संजय सिंह, राजकुमार सिंह, डा. विजय सिंह, डा. जितेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान कृष्णा सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।