फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In Ballia and Salempur, deposits of 18 candidates including BSP were confiscated.

Ballia News: बलिया और सलेमपुर में बसपा समेत 18 उम्मीदवारों की जमानत हुई जब्त

Thu, 06 Jun 2024 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
In Ballia and Salempur, deposits of 18 candidates including BSP were confiscated.
बलिया व सलेमपुर सीट पर चुनाव मैदान में उतरे कुल 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को हो गया। मतों की गणना के बाद सभी तरह के अटकलों पर भी विराम लग लग गया। चुनाव परिणाम सामने के बाद दोनों लोकसभा क्षेत्रों के कुल 18 प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। इसमें बसपा के उम्मीदवार भी शामिल है। जमानत जब्त कराने वालेे उम्मीदवारों में बलिया लोकसभा क्षेत्र के 11 व सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र के सात प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

सातवें व अंतिम चरण में एक जून को बलिया, सलेमपुर और घोसी (आंशिक) लोकसभा क्षेत्रों के लिए जनपद के सात विधान सभा क्षेत्रों में मतदान कराया गया था। इसके बाद मंगलवार शाम तक मतगणना के बाद परिणाम घोषित हुआ। निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक पड़े वैध मत का छठवां हिस्सा जमानत बचाने के लिए आवश्यक होता है।
विज्ञापन

दोनों लोकसभा क्षेत्रों में अधिकांश प्रत्याशी यह मत नहीं पा सके और जमानत नहीं बचा सकें। बलिया लोक सभा क्षेत्र में कुल 995645 मत पड़े। इसमें सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय को 467068 व भाजपा के प्रत्याशी नीरज शेखर को 423684 मत मिले। दोनों प्रत्याशियों की जमानत बच गई। जबकि 11 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बसपा के उम्मीदवार लल्लन सिंह यादव को 85205, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के रविकांत सिंह ऊर्फ रवि पटेल को 3181, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के सूर्य बली प्रसाद को 2148, गोंडवाना गणंतत्र पार्टी के रामनिवास गोंड को 2672 मत ही प्राप्त हो सकें। इसके अलावा निर्दलीय सुमेश्वर पांडेय को 5056, शेषनाथ को 3588, रंजना को 1878, अशोक गुप्ता को 1347, मनिंदर को 1187, अवधेश वर्मा को 1161 और प्रकाश कुमार को 960 मत ही मिले।
इसी तरह सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र में कुल 905172 मत पड़े थे। इसमें दोनों प्रत्याशी भाजपा के रविंद्र कुशवाहा 401899 व इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर को 405472 मत लेकर अपनी जमानत बचा लिया। इसके अलावा सात प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके। इसमें बसपा के उम्मीदवार भीम राजभर 80599, जनता क्रांति पाटी राष्ट्रवादी के जय बहादुर ऊर्फ जयबहादुर चौहान को 8263 वोट मिले।

अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के श्रीनारायण मिश्रा 3892, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के सूर्य प्रकाश गौतम को 1785 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा निर्दलीय सद्दाम हुसैन 3215, श्रीकृष्णा 2532 और अमरेश ठाकुर 2156 मत लेकर जमानत नहीं बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed