फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In a domestic dispute, it was the father-in-law who shot the woman

घरेलू विवाद में ससुर ने ही मारी थी महिला को गोली

Wed, 27 Jul 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
In a domestic dispute, it was the father-in-law who shot the woman
रसड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के नवादा में रविवार रात को महिला को गोली मारने का आरोपी उसका ससुर ही निकला। उसने घरेलू विवाद में महिला को गोली मारी थी। पुलिस ने सोमवार की शाम बर्रेबोझ पुलिया के समीप से आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जाम नवादा निवासी मनीष राजभर ने तहरीर में आरोप लगाया था की उसकी भाभी सविता देवी, परिवार की सोनी देवी पत्नी केशव राजभर, रम्भा पत्नी अरविंद राजभर तथा अर्चना देवी घर से गांव के बाहर चून्नू सिंह के बगीचे की तरफ गई थीं। रात 8.30 बजे घर लौट रही थीं कि रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने सविता देवी को पीछे से गोली मार दी। पुलिस अज्ञात मे मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन कर रही थी। छानबीन के बाद पुलिस ने बर्रेबोझ पुलिया के पास से सबिता के ससुर गुलाबचंद राजभर को गिरफ्तार कर लिया। तमंचा भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में बताया कि सविता अक्सर विवाद करती थी। इसी से चिढ़कर उसने गोली मारी थी और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed