फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In 2007 Shivshankar won with the least votes, defeated Ramgovind

2007 में सबसे कम वोटों से जीते थे शिवशंकर, हराया था रामगोविंद को

Sat, 29 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
In 2007 Shivshankar won with the least votes, defeated Ramgovind
बलिया। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर जनपद का माहौल गरम हो चुका हैं। राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा भी शुरू कर दी गई है। चट्टी-चौराहों पर रोजाना सरकार बन और बिगड़ रही है। सभी की जुबां पर चुनावी चर्चा ही नजर आ रही है। बात वर्ष 1991 से अब तक हुए चुनावों की करें तो सबसे कम मतों से बांसडीह विधानसभा सीट से 2007 में बसपा के प्रत्याशी शिवशंकर चौहान जीते थे। वहीं, सबसे ज्यादा मतों से जीत 2012 के चुनाव में रसड़ा विधानसभा से भी बसपा प्रत्याशी उमाशकंर सिंह को मिली थी। उन्होंने 52 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

सबसे कम मतों से जीत बात की जाए तो 1991 से अब तक हुए चुनाव में कुछ चेहरे सामने आ जते हैं। वर्ष 2007 में बांसडीह विधानसभा से बसपा प्रत्याशी शिवशंकर चौहान ने 488 मतों से सपा के दिग्गज नेता रामगोविंद चौधरी को हराया था। 2012 के विधानसबा चुनाव में बैरिया विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी जय प्रकाश अंचल ने 558 मतों से भाजपा के प्रत्याशी भरत सिंह को हराया था। इसी तरीके से 1991 में रसड़ा विधानसभा से जनता दल के उम्मीदवार घुरहू ने 592 मतों से कांग्रेस के रामबचन को मात दी थी। 1991 से अब तक सबसे ज्यादा मतों से जीत की बात करें तो 2012 के विधानसभा चुनाव में रसड़ा से बसपा प्रत्याशी उमाशंकर सिंह ने अपने विपक्षी सपा के सनातन पांडेय को 52825 मतों से हराया था। इसके बाद सबसे बड़ी जीत 2017 के विधानसभा चुनाव में बलिया नगर विधानसभा भाजपा के प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ल ने दर्ज की। उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी सपा के लक्ष्मण गुप्ता को 40011 मतों से हराया था। इसके बाद 1992 के चुनाव में कोपाचित विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अंबिका चौधरी ने 21324 मतों से जीत हासिल की थी। उन्होंने तब गौरी भैया को हराया था।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा मत से जीत
वर्ष-विधानसभा-जीते-हारे-अंतर
2017-बलिया नगर-आनंद स्वरूप शुक्ल(भाजपा-92889)-लक्ष्मण (सपा-52878)-40011
2012-रसड़ा-उमाशंकर सिंह (बसपा-84436)-सनातन पांडेय (सपा-31611)-52825
2007-सिकंदरपुर-केदार वर्मा (बसपा-42256)-शारदानंद (सपा-31960)-10296
2002-बलिया नगर-नारद राय(सपा-40460)-रामजी (बसपा-27472)-12988
1996-द्वाबा-भरत सिंह (भाजपा-46184)-विक्रमा सिंह (कांग्रेस-29984)-16200
1993-कोपाचिट-अंबिका चौधरी (सपा-50197)-गौरी भैया (जनता दल-28873)-21324
1991-द्वाबा-भरत सिंह (जनता पार्टी-36146)-विक्रमा सिंह (कांग्रेस-24345)-11801
सबसे कम मत से जीत
वर्ष-विधानसभा-जीते-हारे-अंतर
2017-बांसडीह-रामगोविंद चौधरी (सपा-51201)-केतकी सिंह(निर्दल-49514)-1687
2012-बैरिया-जयप्रकाश अंचल (सपा-46092)-भरत सिंह (भाजपा-45534)-558
2007-बांसडीह-शिवशंकर चौहान (बसपा-31488)-रामगोविंद (सपा-31000)-488
2002-द्वाबा-भरत सिंह (भाजपा-38411)- विक्रमा सिंह (सपा-33512)-4856
1996-बांसडीह-बच्चा पाठक (कांग्रेस-42242)-पीएन तिवारी (भाजपा-41449)-793
1993-रसड़ा-घूरा राम (बसपा-41562)-अनिल (भाजपा-37654)-3908
1991-रसड़ा-घुरहू (जनता दल-20502)-रामबचन (कांग्रेस-19910)-592
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed