फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Impaired weather, noon and night in

बिगड़ा मौसम, दोपहर में हुई रात

Sat, 24 Sep 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Sat, 24 Sep 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Impaired weather, noon and night in
बेरुआरबारी चट्टी स्थित मुख्य मार्ग पर लगे बारिश के पानी से होकर गुजरता बाइक सवार और दाईंं ओर बारिश मेंे भीगकर घर जाते स्कूली छात्र।
काले बादलों ने शनिवार को ऐसा डेरा डाला कि भरी दोपहर में ही रात का नजारा दिखने लगा। ऐसे में सड़क पर चलने वाली गाड़ियों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। दोपहर 12 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश शाम तक जारी रही। बारिश से बचने के लिए लोगों ने जहां-तहां दूकानों एवं अन्य जगहों की शरण ली। शहर एवं कस्बों की प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया। नगर के एससी कॉलेज चौराहा के पास सड़क पर एक फीट तक पानी भर गया था। जिले में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बारिश का आलम यह था कि अपने काम से निकले लोग घंटों तक दूकानों या फिर पेड़ के नीचे बारिश खुलने का इंतजार करते रहे। वहीं सड़कों पर पानी जमा हो जाने के कारण चार पहिया वाहनों को चलने में काफी देर हुई। बारिश का असर व्यवसाय पर भी पड़ा।
विज्ञापन


बरसात से बाजार की रौनक गायब हो गई।  नगर के मालगोदाम रोड, एससी कालेज चौराहा, मिड्ढी, चौक, जापलिनगंज सहित विभिन्न चौराहों पर पानी लग जाने के कारण वाहन पानी हेलकर रेंगते नजर आए। वहीं कई कॉलोनियों में नालियां ओवरफ्लो होने लगी और पानी भर गया । दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में भी सड़कों पर पानी भर गया। स्कूली बच्चे बारिश के बीच भींगते हुए घर गए। इस दौरान बच्चों ने बारिश के बीच भींगकर आनंद भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed