फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Impact occurred intelligence test

इंपैक्ट में हुआ मेधा का परीक्षण

Sun, 18 Dec 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sun, 18 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जिले के 18 विद्यालयों से लगभग दो हजार छात्र अभिभावक शामिल हुए। इंफीपैक्ट संस्था द्वारा आयोजित मनोवैज्ञानिक परीक्षण के परीक्षाफल वितरण समारोह में मेधावी छात्र को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण, सीडीओ संतोष कुमार तथा अध्यक्ष जेएन सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
   कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। भारतीय प्रबंधन संस्थान के स्वर्ण पदक विजेता सौरव प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान शिक्षा पद्धति में किस प्रकार की गुणवत्ता की कमी महसूस हो रही है। उसके समाधान के लिए इंफीपैक्ट संस्था अनवरत रूप से कार्य कर रही है। कहा कि छात्र की मेधा के संज्ञानात्मक तथा व्यवहारात्मक पक्ष को बढ़ाना इस संस्था का उद्देश्य है। यह मेधा के 14 आयामों पर व्यापक व वैज्ञानिक आकलन करके छात्र के ज्ञान को वास्तविक स्तर बताना बहुत कठिन होता है। जिसे संस्था ने आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण तथा सीडीओ संतोष कुमार ने संस्था के प्रयासों             को अनोखा बताते हुए भरपूर सराहना की।
विज्ञापन

   विद्यालयों को सुझाव दिया कि इस तरह के टेस्ट को अपने विद्यालय के पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल करे। जिससे छात्र के मेधा को परखा जा सके। इस मौके पर एलडीएम रणजीत सिंह ने वित्तीय शिक्षा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के पायलट फेज में लांच किए गए इंपैक्ट 2016 में जिले के 18 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था। प्रत्येक विद्यालय से चयनित एक-एक छात्र को संस्था की तरफ मेडल तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जिसमें देवस्थली विद्यापीठ, ज्ञानकुंज अकादमी, सेंट जेवियर्स के बच्चे शामिल हुए। इन संस्थाओं के निदेशक कृपाशंकर सिंह, देवेंद्र सिंह, सुधा पांडेय तथा एसबीएन तिवारी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed