फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Illegal vehicle stands are spoiling the look of the city, people are struggling with traffic jams.

Ballia News: शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं अवैध वाहन स्टैंड, जाम से जूझ रहे लोग

Thu, 23 Nov 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Illegal vehicle stands are spoiling the look of the city, people are struggling with traffic jams.
बलिया। शहर में अवैध वाहन स्टैंड होने की वजह से आए दिन जाम की समस्या से शहरवासी जूझ रहे हैं। अवैध वाहन स्टैंड पर वाहनों के आडे-तिरक्षे खड़े होने की वजह से आम राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद आला अधिकारी अवैध स्टैंड हटवाने के लिए एक के बाद एक बैठक कर रणनीति बनाते रहे और अधीनस्थों को निर्देश भी दिए, लेकिन कभी सड़क पर आकर यह देखना गंवारा नहीं किए कि धरातल पर कितना अमल हो रहा है। जाम का खामियाजा जनता को सड़कों पर झेलने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कई बार अवैध स्टैंड हटवाने का प्रशासन को आदेश दे चुके हैं, लेकिन आज तक इस पर अमल नहीं हो सका है। जगह-जगह बने अवैध स्टैंड शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात माह मनाया जाता है, तो सड़क सुरक्षा संबंधी बैठकें भी कलक्ट्रेट में होती रहती हैं। इन बैठकों में डीएम, एसएसपी अधिकारियों को निर्देश भी देते हैं, लेकिन अधिकारी बैठक से निकलकर इनका अनुपालन कराना भूल जाते हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री के आदेश की धज्जियां सड़कों पर उड़ती दिखाई दे रही हैं। अनदेखी के चलते शहर में जगह-जगह बने अवैध स्टैंड तो आज तक हट नहीं सके, बल्कि नए स्टैंड बनते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


000
इन स्थानों पर चलता हैं वाहन स्टैंड
शहर में मालगोदाम, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड के बगल में, महुआ मोड़, गड़वार रोड़, दिमागी चट्टी, कुंवर सिंह चौराहा, एनसीसी तिराहा अवैध अड्डों पर फिर से वाहनों का संचालन होने लगा है। ये सभी भीड़भाड़ वाले इलाके हैं, डग्गामार गाड़ियों की वजह से अक्सर भीषण जाम तक लग जाता है। पुलिस फिर भी इन्हें नजरअंदाज करती हैं। यातायात पुलिस की भूमिका इसमें संदिग्ध बनी हुई है।

0000
ऑटो और ई- रिक्शा के अवैध अड्डों से हर चौराहा जाम
शहर में एक तो हजारों ऑटो और ई रिक्शा अवैध रूप से चल रहे हैं, दूसरे इन ऑटो-टेंपो ने हर चौराहे को अपना अड्डा बना रखा है।मालगोदाम, रेलवे स्टेशन, गड़वार रोड़, महुआ मोड़ और कुंवर सिंह चौराहा और एनसीसी तिराहा के आसपास भी अक्सर यहीं नजारा दिखता है। इसके अलावा चित्तू पांडे चौराहा, जिला अस्पताल के पास इस वजह से सबसे ज्यादा जाम लगता है।
000
डग्गामार गाड़ियों और उनके अवैध अड्डों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा और इनके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।
अशोक मिश्रा, सीओ सदर/ट्रैफिक
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed