फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Illegal recovery from shopkeepers at night in the name of vigilance team

Ballia News: विजिलेंस टीम के नाम पर दुकानदारों से रात में कर रहे अवैध वसूली

Sun, 08 Sep 2024 05:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Illegal recovery from shopkeepers at night in the name of vigilance team
नरही। वसूली कांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अवैध वसूली का दूसरा मामला सामने आया है। रात में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विजिलेंस पुलिस प्रवर्तन दल के नाम पर दर्जनों लोगों से अवैध धन उगाही का मामला प्रकाश में आया है। पांच से लेकर पचास हजार तक की वसूली की बात आ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार कोटवा नारायणपुर से नरही तक के दुकानदारों के पास रात में वाहन से कुछ लोग पहुंचते हैं। खुद को विजिलेंस टीम का बताकर बिजली चोरी का वीडियो बनाने के बाद लिखा पढ़ी करते हुए पांच लाख तक जुर्माना करने व मुकदमा दर्ज करने की धमकी देते हैं। टीम में शामिल खुद को सिपाही बताने वाला रसड़ा में आकर मुलाकात करने की बात कहता है, लेकिन वहां जाने पर कोई नहीं मिलता।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि रात में दस बजे के लगभग पहंुचने वाले ये लोग पहले मोबाइल को पाकेट में रखवाते है। उसके बाद पांच हजार से लेकर पचास हजार तक की वसूली करते हैं। इसमें कुछ स्थानीय लोग भी भूमिका बिचौलिए की होती है। वे टीम व दुकानदार के बीच लेनदेन करवाते हैं। टीम के संरक्षण में क्षेत्रीय दलाल बिना कनेक्शन के चलने वाली आटा चक्की और ट्यूबवेल से वसूली करते हैं। इस बाबत बिजली निगम के जेई राजकुंवर भगत ने बताया की इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, किसी के साथ इस तरह की वसूली हुई है तो शिकायत करे, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। विजिलेंस टीम बिना विभागीय आदेश के जांच जांच नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed