फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Illegal occupation of Chak Marg, boring done by putting a sound

Ballia News: चकमार्ग पर अवैध कब्जा नाद लगा करा दी बोरिंग

Sun, 20 Jul 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of Chak Marg, boring done by putting a sound
बेल्थरारोड। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहंुचे चैनपुर गुलौरा निवासी प्रमोद कुमार यादव ने शिकायत की कि मौजा चंदायर कला में नेहरू जियाउल इंटर कॉलेज के पास चक मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। नाद लगाकर बोरिंग करा दी गई है। एसडीएम ने मामले के निस्टातरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 85 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान भूमि विवाद के मामले छाए रहे। चैनपुर गुलौरा के शिवानंद ने खतौनी में रकबा दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

खूंटा बहोरवा के राजकुमार ने गढ़ही की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर जल निकास बाधित करने का आरोप लगाया। करौंदी के अशोक चौहान ने पत्थरगड़ी के बाद मेड़बंदी में अवरोध उत्पन्न करने की शिकायत की। पतनारी के अजय ने चकबंदी के बावजूद उनकी चक भूमि को जोतने का आरोप लगाया। रामापट्टी के मोतीचंद ने नई परती भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया। एसडीएम ने संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जिलाधिकारी के आने की सूचना पर फरियादियों की भारी भीड़ थी। डीएम के नहीं आने से फरियादी निराश हुए। वहीं, एसपी ओमकार सिंह और सीडीओ ओजस्वी राज ने सदर तहसील में जनशिकायतों को सुना।

सिकंदरपुर संवाददाता के अनुसार तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में 50 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें सिर्फ दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के लिए भेजा गया है। बैरिया में उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कुल 28 मामले प्रस्तुत हुए, जिसमें तीन मामलों का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed