फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Illegal English liquor was being carried under husk, recovered

Ballia News: भूसी के नीचे दबाकर ले जा रहे थे अवैध अंग्रेजी शराब, बरामद

Sat, 18 Mar 2023 10:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Sat, 18 Mar 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Illegal English liquor was being carried under husk, recovered
सुखपुरा। कस्बा स्थित चौराहे पर पुलिस ने मैजिक में लदी 112 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक शराब तस्कर भागने में सफल रहा। चौराहे से बरामद शराब की कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात सुखपुरा पुलिस चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच गड़वार की तरफ से एक मैजिक आती दिखाई दी। इस पर भूसी लदी हुई थी। उसे पुलिस ने रुकने के लिए हाथ दिया। चालक और उस पर बैठे दो तस्कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दो को पकड़ लिया, लेकिन वाहन स्वामी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह रसड़ा के पास से एक गांव से शराब लेकर बिहार जाते हैं। पकड़े गए तस्करों में आदित्य गोड़ पुत्र रामअवध गोड़ निवासी लक्ष्मणपुर बड़का खेत थाना नरही और मानवेंद्र पाठक पुत्र राजेन्द्र पाठक निवासी खड़सरा थाना खेजुरी के निवासी हैं। उन लोगों ने बताया कि गाड़ी मालिक गोविंद गुप्ता पुत्र लाल बिहारी गुप्ता निवासी रतसड़ भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी में ऊपर बोरे में भूसी लदी थी। नीचे 112 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब थी। इसमें 180 एमएल की शीशी थी। गिरफ्तार करने वालों में सब इंस्पेक्टर विश्वदीप सिंह, अभय सिंह, राजेंद्र यादव, कल्पना विश्वकर्मा, ज्योत्स्ना, विक्रम कुमार सिंह, लंकेश पाठक, विनोद कुमार रघुवंशी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed