फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Illegal electricity connections of 22 people disconnected, Rs 40 thousand recovered

Ballia News: 22 लोगों के अवैध बिजली कनेक्शन काटे, 40 हजार की वसूली

Tue, 05 Sep 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Illegal electricity connections of 22 people disconnected, Rs 40 thousand recovered
सिकंदरपुर। नगर पंचायत में विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान अवैध रूप से कनेक्शन करने वालों में अफरा-तफरी मची रही। चेकिंग टीम ने कुल 22 लोगों का कनेक्शन काटा, साथ ही लगभग 40 हजार रुपये की राजस्व की वसूली की गई।
विज्ञापन

जेई जितेंद्र कुमार व कमलेश यादव के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार की शाम तक सिकंदरपुर जलपा चौक के आसपास सघन चेकिंग करते हुए 20 लोगों का मीटर बाहर कराया। दो लोगों का नया मीटर भी लगाया गया। बिजली विभाग की टीम जैसे ही बाजार में पहुंची वैसे ही अवैध विद्युत के उपयोग करने वाले लोगों में हड़कंप मच गयाा। एसडीओ अजय कुमार सरोज ने अपील की कि जिन लोगों के घरों या दुकानों का कनेक्शन नहीं है।
विज्ञापन

कटिया कनेक्शन या पड़ोस से बिजली लेकर बिजली जला रहे हैं। वह कार्यालय में आकर तुरंत कनेक्शन कराएं। जिनके लोड कम है और बिजली का प्रयोग अधिक हो रहा है वह अपना लोड बढ़ा लें। जेई जितेंद्र कुमार ने कहा कि चेकिंग अभियान का कार्यक्रम अभी चलता रहेगा। इसके बाद भी यदि किसी के घर में अवैध रूप से बिजली जलती हुई या ओवरलोड पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed