फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   illed the brothers in the garden and killed the father in the house

भाइयों को बागीचे में मारा और पिता को घर में

Wed, 01 Jun 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
illed the brothers in the garden and killed the father in the house
पुलिस द्वारा पकड़े गए सोनवानी गांव में हुए तीन हत्याओं के आरोपी युवक। - फोटो : BALLIA
बलिया। आरोपियों में बागीचे में ही दोनों भाइयों की हत्या कर दी थी। उसके बाद घर आए और पिता को मार डाला। हल्दी थाना के सोनवानी गांव में सोमवार की रात्रि हुए तीहरे हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों ने जो खुलासा किए हैं उससे सब सकते में हैं। आरोपी चार घंटे तक गांव में खूनी खेल खेलते रहे और किसी को खबर तक नहीं हुई। मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल में प्रयोग चाकू, मृतक का मोबाइल व कपड़ा भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में मंगलवार की देरशाम इसका खुलासा करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक जोन वाराणसी रामकुमार मुन्ना ने बताया कि आरोपी प्रवीण सिंह उर्फ भोलू सिंह का संदीप सिंह से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। भोलू ने सोमवार की रात 11 बजे संदीप को बहाने से बागीचे में बुलाया और उसके साथियों ने उसकी हत्या कर दी। उनको डर था कि पिता और छोटे भाई इस राज को खोल न दें लिहाजा उन्होंने बहाने से उसके छोटे भाई आनंद विक्रम सिंह को बागीचे में बुलाया और मार डाला। दोनों भाइयों के शव को कुएं में डाल कर जलकुंभी भर दी और पटिया से ढंक दिया। उसके बाद उन्होंने पिता उमाशंकर सिंह की हत्या घर पर जाकर की और रसोईघर में शव छुपा दिया। इस हत्याकांड में प्रवीण सिंह उर्फ भोलू का साथ गांव के ही मानवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ छोटू, अमन सिंह उर्फ सोनू और संजीत सिंह ने दिया। एडीजी वाराणसी जोन ने पकड़ने वाली टीम को अपनी तरफ से 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी प्रवीण सिंह उर्फ भोलू 12वीं पास करके नौकरी की तलाश में था। वहीं मानवेन्द्र प्रताप सिंह ऊर्फ छोटू व अमन सिंह ऊर्फ छोटू श्रीराम सिद्ध इंटर कॉलेज सोनवानी पढ़ते थे। दोनों 2022 में ही 12वीं परीक्षा दुबे छपरा में दी है। सोनू सिंह ने पुलिस को बताया कि विक्रम सिंह की हत्या करते समय उसके बायें हाथ में चाकू लग गया, जिसका इलाज उसने गांव के ही एक चिकित्सक के यहां कराया था। पुलिस ने उस उस कथित डाक्टर को भी पूछताछ करने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों का किया गया अंतिम संस्कार
हल्दी। आनंद विक्रम सिंह व पिता उमाशंकर सिंह के शव को मंगलवार की शाम करीब साढ़े नौ बजे पुलिस ने अपनी निगरानी में क्षेत्र के गंगापुर स्थित गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कराया। मुखाग्नि उनके पट्टीदार प्रभुनाथ सिंह ऊर्फ प्रभु ने दी। मृतक संदीप सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार की शाम उसी गंगा घाट पर किया गया। उनको मुखाग्नि प्रभुनाथ सिंह ने ही दी।

पूर्व विधायक ने ली जानकारी
हल्दी। बैरिया के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह बुधवार को सोनवानी गांव पहुंचे जहां दाह संस्कार करने वाले पट्टीदार से जानकारी प्राप्त की। मौजूद लोगों को भरोसा दिलाया कि जो सत्य रहेगा वही होगा। वहीं दूसरी ओर हल्दी थाने पर जाकर पुलिस की कार्यवाई से अवगत हुए और आठ घंटे में खुलासा करने के लिए पुलिस की प्रशंसा की। थाने में मौजूद क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र व थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed