फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ignore standard in road construction

निर्माण के एक पखवाड़ा बाद ही सड़क पर उग आया घास

Thu, 04 Jul 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ignore standard in road construction
बलिया। देवराज ब्रह्म बाबा स्थान के सामने से चांदपुर-शुभनथही मोड़ सड़क मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने के एक पखवाड़े के भीतर सड़क पर घास उगना शुरू हो गई है। ग्रामीणों की मानें तो सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी कर धन की बंदरबांट की गई है।
विज्ञापन

बतौर कार्यदायी संस्था जिला पंचायत ने 48 लाख रुपये की लागत से 1200 मीटर लंबी सड़क मार्ग का लेपन कार्य किया है। जब सात-आठ माह पूर्व इस सड़क मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू हुआ तो शुभनथही व चांदपुर गांव के ग्रामीणों को उम्मीद जगी कि आवागमन के लिए बहुत अच्छा मार्ग मिल रहा है। निर्माण कार्य जैसे तैसे पूरा हुआ, लेकिन सड़क के ऊपरी हिस्से पर कायदे से कोट करने का कार्य नहीं किया गया। आलम यह है कि निर्माण कार्य पूरा होने के एक पखवाड़े के अंदर सड़क पर ही घास उग आए हैं। सड़क पर घास उगने के बाद ग्रामीण सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे हैं। ग्रामीणों की मानें तो सड़क निर्माण में धांधली की गई है। इस बाबत जिला पंचायत जेई सुशील कुमार सिंह ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान मिट्टी भरा गया था, जिससे घास उग गया है। लेकिन पांच वर्ष से पूर्व सड़क डैमेज होता है तो संबंधित ठेकेदार से उसी स्वीकृत धन से मरम्मत करवाते हैं। जहां भी घास उगने से डैमेज हुआ है वहां ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed