फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If there is no solution to the problem of water logging, the movement will end

जलजमाव की समस्या का नहीं हुआ समाधान तो आंदोलन करेंगे सपाई

Tue, 23 Jun 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
If there is no solution to the problem of water logging, the movement will end
बलिया। नगर की समस्याओं से सम्बंधित 13 सूत्री पत्रक सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें कोरोना जैसी महामारी के बीच नगर में जलजमाव और खस्ताहाल सड़कों के कारण परेशान नगरवासियों को राहत पहुंचाने की मांग शामिल है। जिस पर डीएम शीघ्र कारवाई का आश्वासन दिया। इसके पूर्व सपाई जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में कलेेक्ट्रेट पहुंचे। पत्रक में सपा नेताओं ने कहा कि नगर की सफाई की व्यवस्था चौपट हो गई है। जबकि विगत वर्षो में 28 लाख के ठेके अपेक्षा इस वर्ष सफाई के लिए एक करोड़ चौदह लाख का टेंडर हुआ है। इससे यह प्रतीत होता है कि टेंडर में घालमेल हुआ है। नगर के आवास विकास, काजीपुर, सतनी सराय व श्रीराम बिहार कालोनी आदि कई मोहल्ले भारी जलजमाव से जूझ रहे हैं। इन मोहल्लों के लोग संक्रमित बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। इसके अलावा नगर क्षेत्र की क्षतिग्रस्त हो चुकें मार्गों को ठीक कराने, स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग शामिल है। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि नगर की नालियां बजबजा गई हैं। जिससे मोहल्लावासी जलजमाव से परेशान और नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। जिसके खिलाफ समाजवादी पार्टी संघर्ष करेगी। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि अगर जिला प्रशासन सकारात्मक कार्यवाही नहीं करता है तो एक जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जायेगा। सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी, मृत्युंजय तिवारी बबलू, जमाल आलम, अजय यादव, राजन कनौजिया, कन्हैया जयशवाल पल्लू, ददन यादव, अलीमुद्दीन विक्की, शकील अहमद, कमलेश भारती, शशिकला देवी, अजीत यादव, मृत्युंजय राय, भीम चौधरी, राज कुमार पाण्डेय, रोहित चौबे, विकेश सिंह सोनू, झब्बू मिश्र, रवींद्र यादव, आशुतोष ओझा, सुभाष यादव, मिंटू खान, धनजी यादव, जलालुद्दीन जेडी, सुनील कुमार पासवान आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed