{"_id":"6aad96e1c8c0c7990301a423","slug":"if-the-train-is-late-you-can-now-find-shelter-in-the-ac-dormitory-ballia-news-c-190-1-ana1001-173124-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ट्रेन लेट तो अब एसी डॉरमेट्री में मिलेगा ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ट्रेन लेट तो अब एसी डॉरमेट्री में मिलेगा ठिकाना
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में बना नया डारमेट्री।संवाद
बलिया। ट्रेन के घंटों विलंब होने पर अब यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर रात गुजारने की मजबूरी नहीं होगी। बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या चार के प्रथम तल पर वाराणसी मंडल की पहली निजी एसी डॉरमेट्री की सुविधा शुरू हो गई है।
महानगरों की तर्ज पर शुरू की गई यह सुविधा यात्रियों को ट्रेन के इंतजार के दौरान सुरक्षित और आरामदायक ठहराव का विकल्प देगी। खासकर महानगरों से रात में परिवार के साथ पहुंचने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। स्टेशन पर यात्रियों के ठहरने के लिए पहले से रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री की व्यवस्था है, लेकिन नई निजी डॉरमेट्री को यात्रियों की सुविधा के लिहाज से अलग विकल्प के रूप में शुरू किया गया है। अब तक स्टेशन पर कमरे या डॉरमेट्री के लिए ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। जानकारी के अभाव या ऑनलाइन प्रक्रिया समझ में नहीं आने के कारण कई यात्री ट्रेन लेट होने पर प्लेटफाॅर्म पर ही रात बिताने को मजबूर हो जाते थे।
रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब 36 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है और लगभग 20 हजार यात्रियों का आवागमन रहता है। महानगरों से आने वाली कई ट्रेनें शाम या रात में पहुंचती हैं। ट्रेन आगे रवाना होने में अधिक समय होने पर परिवार के साथ यात्रियों के सामने ठहरने की समस्या खड़ी हो जाती थी। ऑनलाइन कमरा उपलब्ध होने के बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने वाले यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पाता था। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए डॉरमेट्री संचालन का टेंडर निजी हाथों में दिया। टेंडर शहर के एक युवा व्यापारी की फर्म को मिला है। फर्म की ओर से प्रथम तल पर 20 बेड की डॉरमेट्री तैयार की गई है। कमरा पूरी तरह वातानुकूलित रहेगा। यात्रियों को यहां ट्रेन के इंतजार के दौरान आराम करने की सुविधा मिलेगी।