फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If the SP government comes, the minister will go to jail after investigation

सपा की सरकार आई तो जांच के बाद मंत्री जाएंगे जेल

Sat, 06 Nov 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
If the SP government comes, the minister will go to jail after investigation
फेफना। सपा फेफना इकाई की ओर से शनिवार को बलेजी स्थित अंबेडकर प्रतिमा के समीप संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ कार्यकर्ता सम्मेलन कराया गया। इसमें मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती और रामअशीष गौतम का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि सपा की सरकार आने पर मंत्री उपेंद्र तिवारी के कार्यों की जांच कराई जाएगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सम्मेलन में सपा कार्यकर्ता के साथ ही सुभासपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से बेहाल है। विधानसभा क्षेत्र में मंत्री उपेंद्र तिवारी की शह से शराब व पशु तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। षड्यंत्र करके जमीन हड़पने का कार्य किया जा रहा है। इसकी जांच सपा सरकार आने पर विशेष एजेंसी से कराई जाएगी। उपेंद्र तिवारी बार-बार कहते थे कि वे मुझे जेल भिजवाएंगे, लेकिन नहीं कर सके। सपा सरकार आने पर मैं जांच के बाद इन्हें अवश्य जेल भिजवाऊंगा। संग्राम सिंह यादव में आभार व्यक्त किया। हरिद्वार यादव, जलालुद्दीन, दीपक कन्नौजिया, श्रीकांत यादव, अशोक यादव, दिनेश यादव, रघुनाथ यादव, राजेंद्र राजभर, दुर्गा राजभर, परशुराम यादव, बुंदेला यादव, सुनील सिंह आदि कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed