फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If the road is not repaired, there will be movement

छात्रों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मार्ग मरम्मत की मांग की

Tue, 23 Jun 2020 09:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
If the road is not repaired, there will be movement
दया छपरा। अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा के पूर्व महामंत्री मनु मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार छात्रों ने उपजिलाधिकारी बैरिया को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने एनएच 31 के दुबेछपरा ढाला से उदयीछपरा जाने वाले संपर्क मार्ग व उदयीछपरा गांव से टेंगरहीं तक जाने वाले सिंचाई विभाग के बंधे तक मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि पिछले साल आई बाढ़ मे दुबेछपरा, उदयीछपरा संपर्क मार्ग तीन जगह टूट गया। वहीं, सिंचाई विभाग का बंधा दयाछपरा के सामने टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया है। अगर थोड़ा भी गंगा का जलस्तर बढ़ा तो दयाछपरा, जगदेवा व टेंगरही की करीब 30 हजार की आबादी व 500 एकड़ कृषि योग्य भूमि बर्बाद हो जाएगी। चेताया कि अगर 15 दिनों के अंदर सड़क और बंधे की मरम्मत नहीं कराई गई तो ग्रामीण प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में किशुन पासवान, अनुज कुमार, जितेन्द्र पासवान, छोटू सिंह, विराट कुमार गुप्ता, अमित कुमार पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed