फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If the lottery is not held then the processing fee will be lost.

Ballia News: नहीं निकली लॉटरी तो डूब जाएगी प्रोसेसिंग फीस

Tue, 18 Feb 2025 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
If the lottery is not held then the processing fee will be lost.
बलिया। सत्र 2025-26 में मदिरा की दुकानों के आवंटन के लिए नई आबकारी नीति लागू की गई है। प्रत्येक दुकान का आवंटन ई- लॉटरी से किया जाएगा। एक व्यक्ति एक दुकान के लिए एक ही आवेदन कर सकेगा। एक व्यक्ति के नाम दो से अधिक मदिरा की दुकान भी आवंटित नहीं होगी।
विज्ञापन

सात साल पहले की आवंटन प्रक्रिया की अपेक्षा इस बार आवेदन खर्च करीब ढाई गुना बढ़ गया है। अब एक दुकान के लिए आवेदन करने पर प्रोसेसिंग फीस 40 से 80 हजार रुपये तक खर्च करनी होगी। लॉटरी नहीं निकलने पर यह रकम वापस भी नहीं होनी है। विभागीय पोर्टल पर मदिरा की दुकानों के ई-लॉटरी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 14 फरवरी से शुरू हो गई है, जो 27 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान प्रोसेसिंग फीस जमा करने की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद ई लॉटरी से दुकानों का आवंटन किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इस बार मदिरा की दुकानों को तीन कैटेगरी में बांट दिया गया है। ग्रामीण, नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्र की दुकानों की अलग लग प्रोसेसिंग फीस निर्धारित की गई है। इसमें ढाई गुना के आसपास वृद्धि की गई है। लॉटरी न निकलने पर आवेदक की ओर से जमा की गई प्रोसेसिंग फीस सरकारी खजाने की हो जाएगी। ऐसे में दुकानों के आवंटन प्रक्रिया में सरकारी कोष में काफी उछाल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

000
एक ही आवेदन कर सकेंगे
शराब की सरकारी दुकान के लिए एक ही आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जा सकेगा। एक दुकान के लिए एक आवेदक के एक से अधिक आवेदन होने पर एक को छोड़ कर अन्य को निरस्त करते हुए उनकी प्रोसेसिंग फीस समाहित कर ली जाएगी। एक आवेदक द्वारा एक से अधिक दुकानों के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे, लेकिन एक आवेदक को प्रदेश में अधिकतम दो दुकानें ही ई-लॉटरी प्रक्रिया में आवंटित हो सकेंगी। ये दो दुकानें एक ही जनपद अथवा एक से अधिक जनपदों में भी आवंटित हो सकेंगीं। विस्तृत विवरण विभागीय पोर्टल cms.upexciseonline.com पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आबकारी दुकानों का आवंटन ई-लाटरी के माध्यम से कराए जाने का निर्णय लिया गया है। ई-लाटरी के लिए 27 तक पंजीकरण होगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छह मार्च को ई-लाटरी होगी।
- विजय कुमार शुक्ल, जिला अबकारी अधिकारी, बलिया।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed