{"_id":"67f3ba5aae34ebee8603cb2f","slug":"if-the-liquor-shop-is-not-removed-the-agitation-will-intensify-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शराब दुकान नहीं हटाई गई तो आंदोलन होगा तेज, महिलाओं ने हाथ में थामी झाडू, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शराब दुकान नहीं हटाई गई तो आंदोलन होगा तेज, महिलाओं ने हाथ में थामी झाडू, फूंका पुतला
Mon, 07 Apr 2025 05:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 07 Apr 2025 05:13 PM IST
सार
शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं ने हाथ में झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया और मांग किया कि शराब की दुकान जल्द से जल्द हटाई जाए।
विज्ञापन
हाथों में झाडू लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नगर के कासिम बाजार रोड स्थित शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर चल रहे मोहल्लेवासियों का आमरण अनशन सोमवार को भी जारी रहा। आमरण अनशन के समर्थन में मोहल्ले की महिलाओं ने आबकारी विभाग का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
नगर के कासिम बाजार पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मंदिर शिक्षा धर्म बचाओ या शराब की दुकान हटाओ को लेकर चल रहे आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। इसके बाद भी जिला प्रशासन के लोगों को कानों पर जू तक नहीं रेग रहा है।
विज्ञापन
इससे आक्रोशित मोहल्ला की महिलाओं ने पंच मुखी हनुमान मंदिर जुलूस निकालकर महिलाओं ने कासिम बाजार चौराहा पहुंची। जुलूस के दौरान महिलाओं ने आबकारी विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
महिलाओं ने कासिम बाजार चौराहा पर आबकारी विभाग का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इसके बाद महिलाओं ने कासिम बाजार रोड स्थित शराब दुकान के सामने जाकर जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित महिलाओं ने चेताया कि यदि जल्द से जल्द शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
अनशन को विजय प्रताप सिंह (पूर्व ब्लॉक प्रमुख ), मृतुन्जय तिवारी बबलू भाजपा नेता, मुन्ना राय, रणविजय सिंह, अशोक कुमार,राधा रमण अग्रवाल, अतुल सिंह, सुनील जायसवाल,संदीप गुप्ता, प्रदीप रस्तोगी,विक्रांत सिंह हैप्पी, झूलन अंसारी, उदित प्रकाश यादव आदि ने समर्थन दिया।
इस मौके पर माया देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, रेनू गुप्ता,गुड़िया देवी, तारा देवी, कंचन देवी, निमी गुप्ता, संगीता देवी, कुसुम देवी, अन्नपूर्णा देवी, सावित्री देवी, गौरव गुप्ता, अशोक ठाकुर, सरदार यादवेंद्र, जिउत प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन