फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If the demands are not met immediately, then the Asha union movement is forced

मांगों को तत्काल पूरा नहीं किया गया तो आशा यूनियन आंदोलन को बाध्य

Thu, 13 Jan 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
If the demands are not met immediately, then the Asha union movement is forced
बलिया। बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को आशा कर्मचारी यूनियन के संरक्षक सुशील कुमार त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष संगीता सिंह के नेतृत्व में आशाओं का एक प्रतिनिधिमंडल नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी डा.नीरज पांडेय से मिला। भुगतान की मांग उठाई।
विज्ञापन

सुशील कुमार त्रिपाठी ने सीएमओ से बताया कि जनपद में आशाओं एवं संगिनियों का अप्रैल 2021 से 750 रुपये और जनवरी 2022 से 1500 का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। इससे आशाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष संगीता सिंह ने कहा कि कोरोना काल में हम आशाओं एवं संगिनियों से विभागीय कार्य के साथ साथ विभिन्न प्रकार के अन्य कार्य भी लिए जा रहे हैं, लेकिन जब भी आशाओं एवं संगिनियों को उनके मानदेय व अन्य देयकों का भुगतान करने की बात आती है, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, बीसीपीएम, बैम तथा अन्य एनएचएम अधिकारियों की ओर से हीलाहवाली की जाती है। मांग की कि 10 माह व्यतीत होने के बाद भी अप्रैल 2021 से अब तक का मानदेय, वैक्सीनेशन का मानदेय, कोरोना काल का मानदेय, पीएमबीवाई का मानदेय, फाइलेरिया दिवस, कुष्ठ खोजी अभियान, कालाजार, टीबी अभियान, कोरोना सर्वे, आदि का भुगतान कराया जाए। संगीता सिंह ने कहा कि अगर हमारी मांगों को तत्काल पूरा नहीं किया गया तो आशा यूनियन आंदोलन को बाध्य होगी। प्रतिनिधिमंडल में ब्लाक अध्यक्ष नगरा अंजू सिंह, राजकुमारी, मीना यादव, सोनी देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed