फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If land is donated, community toilets will be built in 122 villages

दान में मिले जमीन तो 122 गांवों में बन जाएंगे सामुदायिक शौचालय

Wed, 06 Oct 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
If land is donated, community toilets will be built in 122 villages
बलिया। जिले के 122 गांवों में जमीन नहीं होने के कारण सामुदायिक शौचालयों का निर्माण अधर में लटका हुआ है। इन गांवों में जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसको लेकर विभाग ने कवायद शुरू की है। विभाग इन गांवों जमीन दान देने वालों की तलाश में जुटा है।
विज्ञापन

करीब 11 माह पहले सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में सामुदायिक शौचालय निर्माण का निर्देश दिया था ताकि शौचालय की सुविधा से वंचित गांव के लोग इसका उपयोग कर सकें। लेकिन जिले के 122 गांवों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण होने की अब कोई गुंजाइश नहीं है। स्वच्छता अभियान के जिला समन्वयक की मानें तो कुल 122 गांवों में जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण सामुदायिक शौचालयों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। बताया कि इसको लेकर काफी प्रयास किया गया और राजस्व विभाग की टीम को भी जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी गई लेकिन राजस्व विभाग की टीम ने भी यह रिपोर्ट लगा दी कि इन गांवों में जमीन उपलब्ध नहीं है। राजस्व टीम की रिपोर्ट पर पंचायती राज विभाग ने डीएम के माध्यम से शासन को भी रिपोर्ट भेज दी है। अब पंचायती राज विभाग इन गांवों में दानवीरों की तलाश में है। ताकि कोई जमीन दान में दे तो उस स्थान पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा सके।
विज्ञापन

कुल सामुदायिक शौचालय निर्माण का लक्ष्य- 940
जमीन के अभाव में निर्माण नहीं- 122
अब तक बन चुके सामुदायिक शौचालय- 648
संचालित सामुदायिक शौचालय - 521
जिले के 122 गांवों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण जमीन के अभाव में संभव नहीं हो पा रहा, शासन को भी रिपोर्ट भेजी गई है। अगर कोई जमीन दान में दे तो वहां सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - शैलेश ओझा, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed