फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If action had been taken against the policemen, my sister would have been alive

अतुल राय रेप केसः आत्मदाह करने वाली युवती के भाई ने कहा- पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई पहले होती तो जिंदा होती मेरी बहन

Fri, 27 Aug 2021 11:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 27 Aug 2021 11:44 AM IST
सार

न्याय न मिलने से निराश युवती के सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह की कोशिश करने की सूचना के बाद ही युवती की मां और भाई दिल्ली चले गए थे। उनके सामने ही युवती की मौत हो गई।

विज्ञापन
If action had been taken against the policemen, my sister would have been alive
बसपा सांसद अतुल राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती की मौत के बाद घर पहुंचे मृतका के भाई ने बलिया जिले में मीडिया से कहा कि बहन की मौत के बाद कुछ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। ये कार्रवाई पहले की गई होती तो मेरी शायद मेरी बहन जिंदा होती।

विज्ञापन


न्याय न मिलने से निराश युवती के सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह की कोशिश करने की सूचना के बाद ही युवती की मां और भाई दिल्ली चले गए थे। उनके सामने ही युवती की मौत हो गई। अंतिम संस्कार कर घर लौटे भाई ने कहा कि मेरी बहन न्याय के लिए लड़ती हुई हिम्मत हार गई और मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन


इसका मुझे बेहद अफसोस है। यह बात सही साबित हुई कि पावर और पैसा गरीब को तोड़ देता है। बहन के मरने के बाद कुछ पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। यदि यह काम पहले हो गया होता तो शायद मेरी बहन जिंदा होती

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने सरकार से गुजारिश की कि मेरी बहन के मामले में गंभीरता से लेते हुए न्याय दिलाएं। मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है लेकिन प्रयास होगा कि दोषियों को सजा मिले। दिल्ली से घर लौटने के बाद मां की हालत भी ठीक नहीं है। घटना ने परिवार को तोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed