फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CISCE Board: Anuj becomes district topper with 99% marks

सीआईएससीई बोर्ड: 99 फीसदी अंकों के साथ अनुज बनें जिले के टॉपर

Sat, 24 Jul 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
CISCE Board: Anuj becomes district topper with 99% marks
आईसीएसई की परीक्षा में होली क्रास स्कूल के छात्र अनुज सिंह, 99 फीसदी(कामर्स)। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। सीआईएससीई बोर्ड की आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) का परिणाम शनिवार को अपराह्न में जारी हो गया। कोरोना काल में बिना परीक्षा हुए एवरेज मार्किंग के आधार पर घोषित हुआ रिजल्ट सौ फीसदी रहा। 12वीं में हॉली क्रास स्कूल का छात्र अनुज सिंह वाणिज्य वर्ग में 99 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले का टॉपर बना। इसके अलावा, 10वीं और 12वीं में कई छात्र-छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल में स्थान बनाया। 12वीं की परीक्षा के वाणिज्य वर्ग में हॉली क्रास के छात्र अनुज सिंह ने 99 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया। इसके अलावा, अर्नव केसरी 98.8 फीसदी, वैभव 98.6 फीसदी, अभिजीत प्रकाश 98 फीसदी, अंजली जायसवाल 98.75 फीसदी, सूर्यांश 98.25 फीसदी, शिवम प्रताप 96 फीसदी, खुशी मिश्रा 96 फीसदी और जान्ह्वी चौधरी ने 95.75 फीसदी अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन

अर्पित और सुधांशु बने सेक्रेड हर्ट स्कूल के टॉपर
बलिया। सेक्रेड हर्ट स्कूल सहरसपाली के छात्र-छात्राओं ने भी 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें सेक्रेड हार्ट स्कूल सहरसपाली के कक्षा 10वीं में अर्पित सिंह और सुधांश ने 97 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त प्रथम स्थान पर रहे। एकता कश्यप, सिद्वार्थ और आदित्य 96.6 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय तथा राज्यवर्धन सिंह 96 फीसदी अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा, शिवम गुप्ता 94.4 फीसदी, रमन ने 93.8 प्रतिशत, फहद खान 93 फीसदी, सुफियान अहमद 93.6 फीसदी, नव्या चौबे 92.6फीसदी, अंशिका सिंह 92.2 फीसदी, अहमद फराज 91.4 फीसदी, अभिषेक पांडेय 91 प्रतिशत अंक हासिल किया है। जबकि 12वीं में 08 फीसदी अंकों के साथ आयुष वर्मा प्रथम, 94 प्रतिशत अंकों के साथ संजना सिंह द्वितीय और 91 फीसदी अंकों के साथ पुनीत सिंह एवं निकिता यादव तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा, सिम्मी सिंदुरिया, सनातन झा एवं मैत्री शुक्ला ने 90 फीसदी अंक हासिल करने में सफलता पाई है। छात्रों की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक कीर्तिमान पांडेय ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed