फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   I will live in town there is ghost in your house wife left husband and went to her maternal home

अजीब मामला: 'मैं दियारे में नहीं शहर में रहूंगी, तुम्हारे घर में भूत है', पति का साथ छोड़ मायके चली गई पत्नी

Sat, 07 Jan 2023 05:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Jan 2023 05:28 PM IST
सार

 बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी ससुराल नहीं रहना चाहती। वर्ष 2021 में दोनों की शादी हुई थी। मामला थाने तक पहुंच गया लेकिन विवाहिता मानने को तैयार नहीं हुई। 

विज्ञापन
I will live in town there is ghost in your house wife left husband and went to her maternal home
विवाहिता की सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मैं दियारे में नहीं शहर में रहूंगी, तुम्हारे घर में भूत है। लाख समझाने के बाद भी विवाहिता ने किसी की एक न मानी। पति का साथ छोड़कर मायके चली गई। परिजनों ने भी हार मान ली। पति-पत्नी के बीच का ये मामला थाने पहुंचा तो चर्चा का विषय बना रहा। घटना बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


क्षेत्र निवासी एक युवक की शादी वर्ष 2021 में पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद पत्नी ससुराल आई। उसके ससुराल आने के बाद दियारा क्षेत्र में बाढ़ आ गई। बाढ़ के बाद विवाहिता मायके चली गई। उसके बाद आने का नाम ही नहीं ले रही थी। कुछ दिन बाद पंचायत हुई। इसके बाद विवाहिता किसी तरीके से गांव आई। कुछ दिन बाद फिर ससुराल में न रहने की जिद ठान ली।

विज्ञापन

पति की बात मानने से पत्नी ने किया इनकार

करीब डेढ़ वर्ष बाद विवाहिता ने ससुराल में यह कहते हुए रहने से मना कर दिया कि मैं दियारे में नहीं रहूंगी। साथ ही ये भी कहा कि तुम्हारे घर में भूत है। पत्नी ने दियारे में रहने से मना कर दिया तो पति ने कहा कि ठीक है। दियारे में मत रहो। गांव में मेरा घर है वहां रहो। वहां भी विवाहिता रहने से मना कर दिया। कहा कि शहर में रहूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब पति ने उसे शहर में रखने में असमर्थता जताई तो पत्नी ने आरोप लगाया कि तुम्हारे घर में भूत है। मैं तुम्हारे घर नहीं रह सकती। इस संबंध में पंचायत भी हुई। लाख मान मनौव्वल किया गया। मामला मनियर थाने पर भी पहुंचा, लेकिन विवाहिता जिद पर अड़ी रही।

अंत में विवाहिता का संबंध उसके पति से छूट गया। विवाहिता अपने मायके चली गई। इस संबंध में एसओ प्रवीण सिंह ने बताया कि महिला को बहुत समझाया गया, लेकिन वह ससुराल नहीं रहना चाहती थी। दोनों पक्ष के परिजनों ने आपस में समझौता कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed