{"_id":"635bfdee32aaca3e164eaa19","slug":"i-learned-politics-from-manager-singh-dayashankar-ballia-news-vns680981919","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर सिंह से ही सीखी राजनीति का ककहरा: दयाशंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनेजर सिंह से ही सीखी राजनीति का ककहरा: दयाशंकर
विज्ञापन
बैरिया। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि द्वाबा के मालवीय मैनेजर सिंह की स्मृतियों व कृतियों को अक्षुण्ण बनाने के लिए जो भी संभव होगा मैं करूंगा। मैनेजर सिंह नहीं होते तो मैं आज इस स्थिति में नहीं होता। राजनीति का ककहरा मैंने मैनेजर सिंह से ही सीखा है। परिवहन मंत्री ने यह बातें सिंह की 29वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज सुदिष्टपूरी में आयोजित समारोह कही।
उन्होंने कहा कि सिंह द्वारा स्थापित विद्यालयों व महाविद्यालयों के विकास के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों से सहयोग लिया जाएगा। कहा कि सिंह इस क्षेत्र में कृषि विज्ञान संस्थान स्थापित करना चाहते थे लेकिन किन्ही कारणों से वह नहीं हो पाया। मैं अपनी सरकार से आग्रह कर इस क्षेत्र में मैनेजर सिंह के नाम पर कृषि महाविद्यालय की स्थापना कराऊंगा।
बलिया शहर में चित्तू पांडेय, मंगल पांडेय, हजारी प्रसाद द्विवेदी, रामदहिन ओझा सहित सभी महापुरुषों की नई प्रतिमाएं स्थापित कराया जाएगा। उन प्रतिमाओं की ऊंचाई 12 फीट व लागत प्रति मूर्ति 20 लाख रुपये आएगी। इसके लिए राजस्थान के कारीगरों को ऑर्डर किया जा चुका है। उन्होंने लखनऊ में मैनेजर सिंह के नाम पर एक पार्क व एक सड़क का नामकरण कराने की बात बताते हुए कहा कि जल्द ही लखनऊ में भी उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी। मैनेजर सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश सिंह मनु ने आगन्तुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं सुदिष्ट बाबा पीजी कॉलेज के छात्रों ने छात्रसंघ का चुनाव कराने के लिए मंत्री से हस्तक्षेप करने का आग्रह करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा। वहीं सुदिष्ट बाबा पीजी कॉलेज के छात्रों ने छात्रसंघ का चुनाव कराने के लिए मंत्री से हस्तक्षेप करने का आग्रह करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
वहीं कार्यक्रम में सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि जनता मेरे लिए जनार्दन हैं। जो भी आप लोगों का आदेश होगा करुंगा।
सांसद नीरज शेखर ने मैनेजर सिंह को एक व्यक्ति नहीं संस्था बताते हुए सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज परिसर में स्थापित प्रतिमा व बैरिया त्रिमुहानी पर मैनेजर सिंह स्मारक प्रतिष्ठान पर मैनेजर सिंह का जीवन फलक लगवाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, निर्भय सिंह गहलौत, अरुण सिंह, अरविन्द सिंह सेंगर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहूख् अजय सिंह व प्रधानाचार्य आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।