फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   I am a medicine for anxiety, I am not an allopathic medicine, I am an Ayurvedic medicine: Narada

मैं बेचैनी की दवा हूं मैं एलोपैथ नहीं, आयुर्वेदिक दवा हूं : नारद

Sun, 17 Aug 2025 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
I am a medicine for anxiety, I am not an allopathic medicine, I am an Ayurvedic medicine: Narada
बलिया। सपा छोड़ भाजपा में शामिल पूर्व मंत्री नारद राय की फेफना विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता बढ़ गई है। दो दिन पूर्व उनके बयान से राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर चल रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नारद राय ने चुटीले अंदाज में कहा कि मैं बेचैनी की दवा हूं। मैं एलोपैथ नहीं, आयुर्वेदिक दवा हूं। होम्योपैथिक को धीरे-धीरे लीजिए और स्वस्थ रहिए। अगर जल्दी में हैं तो अंग्रेजी दवा लीजिए, नहीं ठीक हुए तो हार्ट अटैक और मौत तय है। उनका यह बयान सीधे तौर पर उनके विरोधियों पर कटाक्ष माना जा रहा है। नारद राय बलिया सदर सीट से दो बार विधायक और मंत्री रह चुके हैं। अब वे फेफना सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

इधर, फेफना से भाजपा के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और सपा के मौजूदा विधायक संग्राम सिंह यादव पहले से ही सक्रिय हैं। ऐसे में नारद राय के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प हो गया है। दो पूर्व मंत्रियों के आमने-सामने आने से यह सीट बलिया की सबसे हॉट सीट बन गई है। अब देखना है कि नारद राय का यह बयान सियासी समीकरणों पर कितना असर डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed