फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hut set on fire in protest against stone nasab, arrested

Ballia News: पत्थर नसब के विरोध में लगा दी झोपड़ी में आग, गिरफ्तार

Sun, 17 Dec 2023 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
Hut set on fire in protest against stone nasab, arrested
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनौती में रविवार को राजस्व टीम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पत्थर नसब का कार्य चल रहा था। इस दौरान राजभर बस्ती की महिलाओं ने राजस्व टीम द्वारा लगाए गए पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया। साथ ही झोपड़ी में आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस ने चार महिला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा धनौती के पशुपति खरे द्वारा अपनी जमीन के सीमांकन को लेकर तहसील बांसडीह में आवेदन किया गया था। क्षेत्रीय लेखपाल नीतीश यादव और राजस्व निरीक्षक जितेंद्र राम के साथ राजस्व के अन्य कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश कर पत्थर गाड़ने लगे। इस दौरान राजभर बस्ती की महिलाओं ने राजस्व टीम द्वारा लगाए गए पत्थर को उखाड़कर फेंक दिया। पुलिस का दावा है कि अपनी ही पराली में आग लगा दी। जिससे एक झोपड़ी और पुआल जलकर राख हो गया। जिस पर पुलिस चार महिलाओं को गिरफ्तार कर थाने पर लेकर चली गई। कानूनगो जितेंद्र राम द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर सरकारी काम में बाधा, पत्थर उखाड़ना, दूसरे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करना आदि धाराओं में चार नामजद एवं पंद्रह अज्ञात पुरुषों सहित महिलाओं पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। सुखपुरा थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम सभा धनौती में हो रही पक्की पैमाइश के दौरान राजभर बस्ती की महिलाओं समेत 15 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed