फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hut burnt in land dispute, seven arrested

भूमि विवाद में जलाई झोपड़ी, सात गिरफ्तार

Wed, 13 Jul 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hut burnt in land dispute, seven arrested
नगरा। थाना क्षेत्र के इसारी सलेमपुर के देवपुर मठिया में बुधवार को भूमि विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की झोपड़ी में आग लगा दी। आग बुझाने गई युवती को बुरी तरह से पीटा गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो महिलाएं सहित सात लोगों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इसारी सलेमपुर गांव के देवपुर मठिया में चंदन व अच्छेलाल के बीच पुराना भूमि विवाद है। बुधवार को चंदन के घर में उसकी मां और बहन करिश्मा थी। मौका देख अच्छेलाल के पक्ष के लोगों ने चंदन की झोपडी में आग लगा दी। आग बुझाने गई चंदन की बहन को भी दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उधर आग से झोपडी में रखे घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। झोपडी में लगी आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवती को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरा ले गई, जहां उसका उपचार हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अच्छेलाल, विमलेश, कमलेश, धर्मेन्द्र और मोती के अलावा दो महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed