फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Husband's mobile snatched, wife's earrings removed

पति का मोबाइल छीना, पत्नी के झुमके उतरवाए

Wed, 14 Jul 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Husband's mobile snatched, wife's earrings removed
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर से सिताबदियारा जाने वाले बांध पर मंगलवार की देर शाम ससुराल से पत्नी को साथ लेकर बाइक से गांव वापस लौटते समय बाइक सवार को नशे में धुत बदमाशों ने टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक की मरम्मत करवाने के लिए पैसे की मांग करने लगे।
विज्ञापन

पैसे नहीं मिलने पर उन्होंने दंपती को पीटा। उसके बाद पत्नी ने अपना झुमका और पति ने अपना मोबाइल उन्हें सौप दिया। इसके बाद किसी तरीके छूटकर चांददियर पुलिस चौकी पहुंचे और आपबीती बताई। हरकत में आई पुलिस ने रात में 11 बजे दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। उनके पास से युवक का मोबाइल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

बिहार राज्य के सारण जनपद के सिताबदियारा लाला टोला निवासी रंजन यादव अपने ससुराल मांझी थाना क्षेत्र के गौरा गांव से पत्नी प्रियंका यादव को बाइक से लेकर मंगलवार को गांव लौट रहे थे। चांददियर चौराहे से सिताबदियारा जाने वाले बंधे पर चौकी से करीब 400 मीटर की दूरी पर बाइक पर सवार दो युवक आए और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों नीचे गिर गए। नशे में धुत बदमाशों बाइक बनवाने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग शुरू कर दी। नहीं देने पर धमकाने लगे। पत्नी ने अपने कान से एक जोड़ी सोने का झुमका और पति ने मोबाइल देकर किसी तरीके से पीछा छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ बैरिया राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि घटना में शामिल दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed