फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Husband killed, wife injured in road accident

Ballia News: सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

Fri, 10 Oct 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Husband killed, wife injured in road accident
नगरा गड़वार मार्ग पर सीएचसी मोड़ के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर बाद तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठे पति खुर्शीद 50 वर्ष व पत्नी शमीम आरा 43 वर्षीय को टक्कर मार दी। इसके बादर खेत में कार पलट गई। गंभीर रूप से घायल पति और पत्नी को आसपास के लोगों ने पीएचसी पहुंचाया। वहां से परिवार वाले मऊ लेकर चले गए। इलाज के दौरान खुर्शीद की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, स्थानीय लोगों ने कार सवार चालक सहित दो युवकों का पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को दोनों युवकों को सौंप दिया। नगरा- बलिया मार्ग पर सीएचसी मोड़ के पास खुर्शीद का घर है। शाम को घर के बाहर सर्विसिंग सेंटर के पास पत्नी के साथ बैठे थे। उसी दौरान गड़वार की तरफ से तेज रफ्तार आ रही कार अनियंत्रित हो गई। खुर्शीद व उनकी पत्नी शमीम आरा को टक्कर मारते हुए खेत में पलट गई।
विज्ञापन

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास व राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंचे। कार में सवार चार युवक दरवाजा खोल कर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने दो को पकड़ लिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पति पत्नी को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया। थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कार दो लोगों को टक्कर मार कर पलट गई है। इसमें खुर्शीद की मौत हो गई। चालक सहित दो को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed