फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Husband fell asleep, wife got off the train

पति को लगी नींद, ट्रेन से उतकर पत्नी रफूचक्कर

Sun, 04 Jul 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Husband fell asleep, wife got off the train
छह माह प्रेम विवाह करने वाली पत्नी रविवार सुबह पति को ट्रेन में सोया देख बीच में ही ट्रेन से उतर गई। ऑटो चालक से फोन लेकर किसी को बुलाया और उसके साथ रफू चक्कर हो गई।
विज्ञापन

बलिया स्टेशन पहुंचने पर पति की नींद खुली तो उसने पत्नी गायब थी। पता चला कि वो तो सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर ही उतर गई है। भागकर पति सुरेमनपुर पहुंचा और किसी तरीके ऑटो चालक तक पहुंचा। वहां से उसे पत्नी के किसी युवक के साथ चलने की जानकारी हुई। किसी तरीके से उक्त युवक को मोबाइल नंबर मिला तो उसने फोन तो उठाया, लेकिन बाद में अपना नंबर डायवर्ट कर दिया। परेशान पति पत्नी की तलाश में इधर-उधर भटकता रहा। बाद में जीआपी थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

पीड़ित पति ने बताया कि वो बलिया जिले के एक कस्बे का रहने वाला है। उसका परिवार पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहता है। बिहार के गया जनपद युवती का परिवार भी आसनसोल में रहता है। दोनों ने दिसंबर 2020 में अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। तब से साथ-साथ रह रहे थे। युवती के परिजन शादी से नाराज थे। बलिया में अपना कस्बा घूमने का प्लान बना दोनों सियालदह एक्सप्रेस से बलिया के लिए चले। पति को सुरेमनपुर से पहले नींद आ गई। बलिया स्टेशन पर नींद खुली तो पत्नी गायब थी। अगल-बगल के यात्रियों से मालूम हुआ कि वह सुरेमनपुर में ही ट्रेन से उतर गई है। परेशान पति बलिया से गाड़ी रिजर्व कर सुरेमनपुर स्टेशन पहुंचा। फोटो दिखाकर लोगों से पत्नी के विषय में जानकारी ली। एक चाय के दुकानदार ने बताया कि युवती मेरी ही दुकान पर आई थी। ऑटो चालक के मोबाइल से किसी से बात की। उक्त व्यक्ति के आते ही उसके साथ चली गई। परेशान पति ने इसके बाद बलिया जीआरपी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं, जिस नंबर पर उक्त युवती ने बात की थी उस पर फोन करने पर संबंधित ने अपने को बिहार निवासी बताया। युवती के संबंध में जानकारी लेने पर फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed