फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Husband Divorces Wife Over Phone Wife Files FIR

Ballia News: फोन पर दिया तलाक, पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Tue, 21 Apr 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Husband Divorces Wife Over Phone Wife Files FIR
रसड़ा (बलिया)। सिकंदरपुर थानाक्षेत्र के चक कलंदर निवासी शबीना खातून ने पति परवेज आलम पर फोन पर तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह के अनुसार, शबीना खातून ने तहरीर में बताया कि उनकी शादी 21 मार्च 2022 को मुस्लिम रीति-रिवाज से परवेज आलम से हुई थी। पिता और भाई ने क्षमता के अनुसार उपहार दिए थे। कुछ ही दिनों बाद पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है। वह एक बच्ची जैनब का पिता भी है। बताया कि पति आए दिन छोटी-छोटी बातों पर उसकी पिटाई करता है। मेरे मायके वालों ने बहुत समझाया लेकिन सुधार नहीं हुआ। भाई की शादी में मायके गई तो पति ने फोन पर तलाक दे दिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी पति पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed