{"_id":"63a82d1fdf391a4db32bc792","slug":"husband-burnt-to-save-his-wife-who-was-in-grip-of-fire-in-ballia-wife-died-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: आग की चपेट में आई पत्नी को बचाने में झुलसा पति, पत्नी ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: आग की चपेट में आई पत्नी को बचाने में झुलसा पति, पत्नी ने अस्पताल में तोड़ा दम
Sun, 25 Dec 2022 04:29 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 25 Dec 2022 04:29 PM IST
सार
बलिया जिले के बांसडीह में नारायणपुर स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला रविवार तड़के संदिग्ध रूप से आग की चपेट में आ गई। उसे बचाने के लिए पहुंचा पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बलिया जिले के बांसडीह में नारायणपुर स्थित ईंट भट्ठे पर आग की चपेट में आने से पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
बिहार के नवादा के केंदुआ निवासी कुमार सानू (25) अपनी पत्नी रेशमा कुमारी (22) के साथ नारायणपुर स्थित ईंट भट्ठा पर काम करता है। रविवार तड़के रेशमा संदिग्ध रूप से आग की चपेट में आ गई। पत्नी को आग की जद में देख बचाने के लिए पहुंचा पति भी आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे पति-पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचायाा। उपचार के दौरान रेशमा की मौत हो गई। इस संबंध में बांसडीह कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पंचनामा कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घटना की सूचना उनके परिजनों को भी दी गई है।
विज्ञापन