फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Husband beats his wife with a stick, cuts her tongue, dies

Ballia News: पति ने लाठी से पीटकर पत्नी को किया अधमरा, काटी जीभ, मौत

Wed, 24 Apr 2024 04:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Husband beats his wife with a stick, cuts her tongue, dies
बलिया। नरही थाना के लक्ष्मणपुर चट्टी पर सोमवार की रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में नशे में धुत पति ने पत्नी को लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। उसके बाद पत्नी की जीभ काटकर भाग गया। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए नरही स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर सीओ सदर शुभ सूचित, थाना प्रभारी पन्ने लाल घटना का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा। बेटे सुमंत गुप्ता की तहरीर पर पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नगरा थाना के चंद्रवार दुबौली गांव निवासी राजू गुप्ता की शादी रतसर में कुमकुम देवी के साथ हुई थी। राजू शराब के नशे में आए दिन पत्नी की पिटाई करता था। पत्नी को दबाव देकर समूह से पैसा निकलवा लिया था। पैसा जमा न कर गांव से गायब हो गया। करीब 15 दिन से बेटे की ससुराल बसंतपुर में रह रहा था। तीन दिन से लक्ष्मणपुर चट्टी पर किराये का कमरा लेकर बर्फ बेचता था। घटना के दिन पत्नी कुमकुम देवी बेटे की ससुराल में गर्भवती बहू को देखने गई थी। वहां जाकर राजू हंगामा करने लगा। पत्नी उसके साथ लक्ष्मणपुर चट्टी स्थित कमरे में चली आई। रात करीब आठ नौ बजे के आसपास नशे में राजू ने लाठी डंडे से कुमकुम की बुरी तरह पिटाई कर अधमरा कर दिया। बेहोश होने के बाद पति ने बेहोश पत्नी की जीभ काट ली। आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। थाना प्रभारी पन्ने लाल ने घायल कुमकुम को उपचार के अस्पताल भेजा। वहां मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी शुभ सूचित ने बताया कि बेटे सुमंत गुप्ता की तहरीर पर पिता राजू गुप्ता पर मुकदमा दर्ज कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


शव लेने को लेकर भिड़े परिजन

कुमकुम देवी की मौत के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होने वाला था। राजू गुप्ता के भाई व बेटे सुमंत के ससुराल वाले जुटे थे। राजू का भाई सुमंत के ससुराल वालों की लापरवाही के कारण हत्या का आरोप लगाते हुए शव गांव ले जाने की बात कह रहे थे। वहीं पुत्र सुमंत पिता की गलती बताते हुए मां का दाह संस्कार शिवरामपुर घाट पर करने की बात कह रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्ष इमरजेंसी के सामने आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष एक दूसरे से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। पोस्टमार्टम कराने आई पुलिस मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत किया। मृतका कुमकुम देवी के शव का दाह संस्कार उनके बेटे सुमंत ने ससुराल वालाें के साथ शिवरामपुर गंगा घाट पर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed