{"_id":"64aaf77284cf00058105c396","slug":"husband-accused-of-second-marriage-and-assault-case-filed-ballia-news-c-20-1-285819-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पति पर दूसरी शादी और मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पति पर दूसरी शादी और मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली निवासी एक पत्नी ने पति पर दूसरी शादी और मारपीट का आरोप लगाया है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति व परिजनों पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
देवरिया निवासी तबस्सुम खातून की सितंबर 2016 को राजेंद्र नगर मोहल्ले निवासी शहनवाज आलम से निकाह हुआ था।
पुलिस को दी शिकायत में तबस्सुम खातून ने आरोप लगाया कि दो वर्ष पूर्व पति सउदी अरब कमाने चले गये। वहां जाने के बाद पति से हमेशा बातचीत होती थी। एक माह पूर्व वापस घर लौट आए, सब कुछ ठीक चल रहा था। हम दोनों से एक बेटी भी है। इस बीच जानकारी हुई कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। पति से पूछा तो पिटाई कर दी। हमारे मायके वाले आए और हम दोनों को समझा बुझा रहे थे। उसी दौरान पति के घरवालों ने मेरे मायके वालों को गाली गुप्ता देकर भगा दिया।
पांच जुलाई को बिना कारण पति शहनवाज आलम व परिजनों ने हमें बुरी तरह मारा पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति व परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।