फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hurt by the fact that his wife was not sent off, the young man set himself on fire

Ballia News: पत्नी की विदाई न होने से आहत युवक ने खुद को लगाई आग

Fri, 20 Jun 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hurt by the fact that his wife was not sent off, the young man set himself on fire
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ती बुजुर्ग गांव में बुधवार की शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। हालांकि लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई। और इलाज के लिए मऊ के एक अस्पताल में लेकर गए।
विज्ञापन

रसड़ा निवासी फरहान अपनी ससुराल बस्ती बुजुर्ग गांव स्थित अलाउद्दीन के घर आया हुआ था। पत्नी पूनम खातून तीन बच्चियों को लेकर मायका में आई थी। फरहान पत्नी पूनम को घर चलने के लिए दबाव बनाने लगा। पत्नी ने आए दिन शराब पीकर मारपीट का आरोप लगाते हुए जाने से माना कर दिया। इसको लेकर पति-पत्नी में काफी देर तक विवाद होता रहा। ससुराल न जाने पर पति ने जान देने की धमकी दी तो पूनम कमरे में चली गई।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित फरहान ने जिस बाइक से आया था, उससे पेट्रोल निकाल कर शरीर पर उड़ेल लिया, जब तक ससुराल के लोग रोकते, तब तक आग लगा ली। आग में वह काफी झुलस गया। ससुराल वालों ने इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बेहतर इलाज के लिए ससुराल वाले मऊ लेकर चले गए। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि फरहान नशे का आदी था, तीन बेटी होेने के बावजूद ससुराल आने पर भी पत्नी से मारपीट करता था। उससे पूनम परेशान हो गई, उसके प्रताड़ना के कारण काफी दिनों से मायका में रह रही थी। इस बाबत थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह बताया कि इस तरह की कोई घटना मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed