फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hundreds of Mahatmas and Saints gathered in International Religion Conference

अंतरराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन में जुटे सैकड़ों महात्मा व संत

Sun, 09 Oct 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of Mahatmas and Saints gathered in International Religion Conference
दुबहर क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र सेतु एप्रोच मार्ग के समीप चल रहे श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ में शाम? - फोटो : BALLIA
बलिया। जीयर स्वामी के सानिध्य में चल रहे पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के धर्म सम्मेलन में शनिवार को सैकड़ों की संख्या में संत महात्मा भारत के कोने कोने से एक मंच पर पहुंचे। महाराज द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप का परिक्रमा किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

जीयर स्वामी ने कहा कि एक संत के दर्शन हो जाने से पूरा जीवन धन्य हो जाता है और यहां तो सैकड़ों की संख्या में संत महात्मा एक मंच पर आसीन हैं ऐसे दृश्य को देखने के लिए देवता भी आतुर रहते हैं। स्वामी जी से दर्शन करने के लिए दर्जनों की संख्या में केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री आए। भव्य बने पंडाल में यज्ञ समिति की तरफ से सुबह से ही भंडारे का आयोजन किया गया था जो बीती रात तक चलता रहा। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता लोगों की सेवा में लगे रहे। सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी सुबह से लेकर रात्रि तक डटे रहे। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश आदि जगहों से काफी संख्या में लोगों ने यज्ञ में हिस्सा लिया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए पूरा जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन निरंजन ज्योति ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके साथ में श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक बलिया विधानसभा के विधायक एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं यज्ञ समिति के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, प्रदेश सरकार के मंत्री रजनी तिवारी, अयोध्या के विधायक डॉ अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed