फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hundreds of children reached to take entrance examination

प्रवेश परीक्षा देने पहुंच गए सैकड़ो बच्चे

Mon, 23 Mar 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of children reached to take entrance examination
बांसडीहरोड। कोरोना के चलते दो अप्रैल तक स्कूल बंद करने के आदेश के बाद भी सोमवार प्रवेश परीक्षा कराने की सूचना पर पुलिस ने विद्यालय बंद करा दिया और प्रवेश परीक्षा देने आए बच्चों को लौटा दिया।
विज्ञापन

थाने के ठीक पीछे स्थित हैवेन पब्लिक स्कूल में आज बच्चे प्रवेश परीक्षा देने आए थे जबकि दो अप्रैल तक शासन के आदेश पर विद्यालय बंद कराए गए हैं। बच्चों को स्कूल में जाते देख पुलिसकर्मियों ने रोकटोक नहीं की। यह देख किसी ने यह सूचना जिलाधिकारी को दे दी। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एसपी को तत्काल कार्रवाई के लिए कहा। एसपी की सूचना पर थानाध्यक्ष बांसडीह रोड अशोक कुमार ने विद्यालय प्रबंधक से बात कर स्कूल बंद करा दिया। इसके बाद बच्चों को घर भेज दिया। मझौली स्थित श्रीराम विद्यापीठ से संबद्ध हैवेन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि करीब 1200 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म भरा था। प्रवेश परीक्षा पहले से ही सोमवार को तय थी। बाद में कोरोना के चलते प्रवेश परीक्षा की तिथि अगले आदेश तक के लिए टाल दी गई थी। इसकी सूचना भी सभी को मैसेज व फोन के माध्यम से दी गई, लेकिन जिनके मोबाइल नंबर नहीं मिल पाए, उन्हें सूचना नहीं दी जा सकी। वही बच्चे सूचना न मिलने के कारण विद्यालय आ गए थे। सभी को नामांकन प्रक्रिया निरस्त होने की सूचना देकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed