फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hundred people became disciples of Pt. Sriram Sharma after taking initiation

100 लोग दीक्षा लेकर पं. श्रीराम शर्मा के बने शिष्य

Sat, 04 Jan 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hundred people became disciples of Pt. Sriram Sharma after taking initiation
गायत्री शक्तिपीठ पर सांस्कृति कार्यक्रम में सम्मानित बच्चें व अन्य। - फोटो : BALLIA
बलिया। महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर शनिवार को 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दौरान सैकड़ों लोगों ने परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा के शिष्य बने। उनके प्रतिनिधि के रुप में हरिद्वार से आये आचार्य शशिकांत सिंह ने 100 लोगों को गायत्री मंत्र की दीक्षा दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघे शक्ति कलयुगे सभी लोग इकट्ठा रहें। इसी लिए गुरुदेव ने गायत्री परिवार बनाया है। एक लकड़ी को आसानी से तोड़ा जा सकता है, लेकिन चार संगठित होकर रहें तो तोड़ना संभव नहीं है। कहा कि मनुष्य का देह होना चाहिए, भगवान के लिए मनुष्य राजकुमार है, अच्छे मार्गों व कार्यों के द्वारा ही मोक्ष मिलता है। महापुरुष (गुरुदेव) का आश्रय गुरु कृपा व सानिध्य जरुरी है। गुरु वरण करने का समय युवा अवस्था होती है। आग से खाना भी और घर भी जल जाता है। आग से क्या करना है यह गुरु ही बताते हैं। सद्गुरु ही गायत्री महामंत्र की दीक्षा दे सकते हैं जो हम नहीं जानते वह चमत्कार होता, हर समय गुरु सत्ता साथ रहती है, आस्था की जरुरत है। आचार्य शशिकांत सिंह ने यज्ञ की पूर्णाहुति के सभी 21 विभागों के प्रमुख प्रभारियों, सांस्कृतिक कार्यक्रम के बच्चों आदि को तिलक लगाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed