फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Humsafar got entangled in the affair of the mule, left late

Ballia News: खच्चर के चक्कर में उलझी हमसफर, देर से हुई रवाना

Sat, 05 Aug 2023 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Humsafar got entangled in the affair of the mule, left late
रेवती । अमृतसर से जयनगर को जा रही हमसफर एक्सप्रेस के आगे रेवती रेलवे स्टेशन के पश्चिमी क्रासिंग के कुछ पहले अचानक एक खच्चर के आ जाने तथा इंजन के अगले हिस्से में फंस जाने के चलते चालक को ट्रेन रोकना पड़ा, जिससे ट्रेन लगभग आधा घंटा विलंब हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिषुनपुरा ग्राम सभा निवासी गुमान चन्द रजक के दो खच्चर चरने के बाद शनिवार की शाम लगभग सवा पांच बजे रेवती रेलवे स्टेशन के पश्चिम की तरफ की क्रासिंग के कुछ पहले रेल लाइन को पार कर रहे थे। इस बीच हमसफर ट्रेन पहुंच गई। एक खच्चर तो लाइन पार गया, लेकिन दूसरा ट्रेन के चपेट में आ गया। गुमान चन्द की पुत्र वधू खच्चरों के पीछे थी और उसके देखते-देखते खच्चर ट्रेन के चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खच्चर के फंस जाने के बाद ट्रेन चालक मुहम्मद नजीर ने ट्रेन रोक दिया और ट्रेन से उतर कर ट्रेन के गार्ड डब्लू ए लारी तथा अन्य के साथ मिलकर कर खच्चर को किसी प्रकार निकलवाया। इस बीच ट्रेन लगभग आधा घंटा विलम्ब से गन्तव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed