फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Humidity between sun and shade, temperature increased by 3 degrees

Ballia News: धूप व छांव के बीच उमस, 3 डिग्री बढ़ा तापमान

Thu, 03 Jul 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Humidity between sun and shade, temperature increased by 3 degrees
बलिया। जिले में मूसलाधार बारिश का इंतजार लगभग एक सप्ताह से लोगों को है। इस धूप और छांव से उमस बनी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.2 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम 32 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में तीन डिग्री तापमान में वृद्धि् हुई है।
विज्ञापन

अच्छी बारिश न होने से धान की बोआई बाधित हो गई है। वह धान की बेहन को बचाने में जुटे हुए हैं। बुधवार को सुबह आसमान में बादल व वातावरण में उमस को देखकर लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद हुई लेकिन हवा के झोंके से बादल कुछ ही पल में छंट गए। इसके बाद लोगों को तीखी धूप का सामना करना पड़ा। दिन भर धूप व छांव का दौर चलता रहा। शाम को काली घटा घेरी लेकिन हल्की बारिश के बाद बादल दूसरी तरफ निकल गए। इस दौरान जिले में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई।गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि एकाध दिन तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है। हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed