फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   HT power line's pillar has been broken for a month, the department is waiting for an accident

एक माह से टूटा है एचटी विद्युत लाइन का खंभा, विभाग को है किसी हादसे का इंतजार

Tue, 16 Mar 2021 05:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
HT power line's pillar has been broken for a month, the department is waiting for an accident
एक माह से टूटा पड़ा है हाईटेंशन तार का खंभा
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद लापरवाह बना है विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
मझौवा। दीघार विद्युत उपकेंद्र से पियरौटा की तरफ जाने वाले हाईटेंशन तार का पोल पिछले एक महीने से टूटा पड़ा है। इस टूटे खंभे पर लगे हाईटेंशन तारों में करेंट दौड़ रहा है लेकिन सूचना के बावजूद बिजली विभाग उसे बदल नहीं रहा है। अभी कुछ दिन पहले शोभाछपरा में जर्जर तार के टूटकर गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई थी। दीघार क्षेत्र के लोगों में भी डर है कि यदि विभाग नहीं चेता तो यहां भी कोई हादसा हो सकता है।

बताया जाता है कि एक महीना पूर्व दीघार पावर हाउस से कुछ दूरी पर पचरुखिया रेवती मार्ग के किनारे खड़े एचटी लाइन के पोल में किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे पोल टूट गया। इस टूटे खंभे पर लगे एचटी तार से करेंट भी दौड़ता है जबकि उसके नीचे से एलटी का लाइन भी गुजरी है। ग्रामीणों के कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने इस खंभे को नहीं बदला। यह देख ऐसा लगता है कि 24 फरवरी शोभाछपरा में एचटी तार टूटकर गिरने से तीन युवकों की मौत के बावजूद बिजली विभाग ने कोई सबक नहीं लिया है और वह इसी तरह के किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड चार के अधिशासी अभियंता एसके गौतम ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। इसे तत्काल बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed