फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Housing will be given to erosion victims

Ballia News: कटान पीड़ितों को दिया जाएगा आवास

Tue, 07 Nov 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Housing will be given to erosion victims
बैरिया। एनएच-31 की पटरियों पर शरण लिए कटान पीड़ितों को आवासीय भूमि की पट्टा सहित प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास देने के लिए बैरिया एसडीएम सुनील कुमार ने जिलाधिकारी के माध्यम से संबंधित विभाग को पत्र भेजा है। जिला पंचायत सदस्य गीता सिंह ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी बैरिया को आवेदन देकर बताया कि 52 कटान पीड़ितों को नवंबर 2022 में आवासीय भूमि का पट्टा प्रशासन ने उपलब्ध कराकर वहां बसा दिया है। सभी कटान पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवास भी दिया गया है। 29 कटान पीड़ितों को उनके मूल गांव से 11 किलोमीटर दूर मान सिंह छपरा गांव में आवासीय भूमि का पट्टा दिया गया था। यहां कटान पीड़ितों जाने से इनकार कर दिया है। अभी शेष 40 परिवार एनएच 31 की पटरियों पर ही शरण लिए हुए हैं। इन्हें आवासीय पट्टा उपलब्ध कराना आवश्यक है। उपजिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed