{"_id":"684332ed8db393c1d104eb10","slug":"housing-and-pension-matters-dominated-the-village-chaupal-ballia-news-c-190-1-bal1001-141397-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ग्राम चौपाल में छाए रहे आवास व पेंशन के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ग्राम चौपाल में छाए रहे आवास व पेंशन के मामले
विज्ञापन
इंदरपुर। शासन के निर्देश पर ग्रामीणों की समस्याओं को गांव स्तर पर समाधान के लिए हर शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में आवास व पेंशन के मामले छाए रहे। चौपाल में अपेक्षाकृत भीड़ नहीं जुट पा रही है।
नगरा के तुर्की दौलतपुर में लगी चौपाल में ग्रामीणों ने आवास स्वीकृत करने का मामला उठाया। सचिव जगनारायण सिंह यादव ने बताया कि कोई भी पात्र आवास से वंचित नहीं रहेगा। अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुनैना देवी ने की। आरीपुरसरयां पंचायत भवन पर लगे चौपाल में राशनकार्ड व वृद्धावस्था पेंशन के लिए ग्रामवासियों ने आवाज बुलंद की।
ग्राम प्रधान नीलम सिंह ने कहा कि शासन की हर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामवासियों को मिलेगा। सर्वे में पात्र सभी लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। नोडल अधिकारी एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह, गोरख शर्मा, शंभूशरण सिंह, अखिलेश कुमार, निर्मला देवी मौजूद रहे।