{"_id":"6aea24ed66ba0e4f250565cc","slug":"house-swept-into-river-due-to-erosion-25-homes-at-risk-ballia-news-c-190-1-bal1001-176465-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कटान से मकान नदी में समाया, 25 घरों पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कटान से मकान नदी में समाया, 25 घरों पर खतरा
विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी गांव में मकान के बचे हुए अवशेष भाग को ठोकर मारती सरयू नदी की ल
- फोटो : सांकेतिक
बैरिया। गोपाल नगर टाड़ी में पिछले पांच वर्षों के दौरान 300 से अधिक मकानों को निगल चुकी सरयू नदी ने मंगलवार को वशिष्ठ नगर में भी एक मकान को अपने आगोश में ले लिया। गोरखनाथ यादव का मकान कटान की भेंट चढ़कर सरयू नदी में विलीन हो गया। वहीं, गोपाल नगर में 22 मकान कटान के मुहाने पर हैं, जो कभी भी नदी में समा सकते हैं। उधर, भूपनाथ के डेरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के भवन की एक दीवार कटान के चलते सरयू नदी में धराशायी हो गई है। विद्यालय का पूरा भवन भी खतरे की जद में है और कभी भी नदी में समा सकता है। स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यालय के बच्चों को दूसरे विद्यालय में संबद्ध कर दिया है।
वशिष्ठ नगर में भी कटान तेजी से आबादी की ओर बढ़ रही है। यहां दीनानाथ यादव, संजय यादव, मंजय यादव, वीरेंद्र प्रसाद, शिवकुमार प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, मंटू यादव, गोरख यादव, बबन यादव, गुड्डू यादव, राहुल और सोनू यादव सहित 25 लोगों के मकान कटान के मुहाने पर हैं। नदी के लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए इन परिवारों ने अपने घरों को खाली करना शुरू कर दिया है।
ग्रामीण प्रदीप यादव, सुनील यादव, राज रोशन यादव, राज प्रताप यादव और अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव समेत दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी, सांसद सनातन पांडेय और विधायक जयप्रकाश अंचल का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते बचाव कार्य नहीं शुरू हुआ तो कई और परिवार बेघर हो सकते हैं।