फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   House and wall collapsed old woman died and many injured in ballia ghazipur and jaunpur

यूपी: बलिया में दीवार गिरने से वृद्धा की मौत, पुत्र और नातिन की हालत गंभीर, गाजीपुर-जौनपुर में भी कई मकान ढहे

Thu, 12 Aug 2021 06:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 12 Aug 2021 06:59 PM IST
सार

बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव और दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर में मकान की दीवार गिर गई। वहीं, गाजीपुर और जौनपुर में कई कच्चे मकान ढह गए।


 

विज्ञापन
House and wall collapsed old woman died and many injured in ballia ghazipur and jaunpur
दीवार गिरने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। बलिया, गाजीपुर और जौनपुर में कई मकान और दीवारें ढह गईं। जहां कई परिवार घायल हो गए, तो कहीं बाल-बाल बच गए। बलिया में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। साथ ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए।

विज्ञापन


बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव निवासी परमेश्वर पटेल ने अपने रिहायशी मकान के सामने एक पखवाड़े पूर्व दीवार के पास करकट रखा था। गुरुवार की सुबह बादामी देवी(55) अपने पुत्र रामशरण पटेल(35) और पांच वर्षीय नातिन अनुष्का के साथ चौकी पर बैठी थीं। अचानक नवनिर्मित दीवार उनके ऊपर गिर गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मलबे में दबे लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। निकलते समय गांव के झारखंडे पटेल भी घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को मऊ जिला अस्पताल भेजा गया। यहां पर चिकित्सकों ने बादामी देवी को मृत घोषित कर दिया। अनुष्का व राम शरण की स्थिति गंभीर देखते हुए बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण दीवार गिरी, तीन जख्मी, दो गंभीर
बलिया जिले के ही दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर के लगनटोला गांव में बुधवार को पूर्णमासी का परिवार मड़ई में सोया हुआ था। बाढ़ से घिरे रहने और लगातार बारिश से कमजोर हुई मड़ई की ईंट की दीवार गिरने से उसमें सोए पूर्णमासी(40), अनन्या(5) पुत्री पूर्णमासी और सत्यम(1) पुत्र पूर्णमासी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाजीपुर में बारिश से कच्चा कान गिरा 
गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के ताजपुर डेहमा में बुधवार की देर रात रिमझिम बारिश से मिराज उल अंसारी का कच्चा मकान गिर गया। इससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। हालांकि मकान गिरने से परिजन बाल-बाल बच गए, लेकिन घर-गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी लेखपाल एवं सचिव को दे दी गई।

जौनपुर में गिरे कई मकान
जौनपुर जिले में बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रामपुर थाना परिसर में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दौरान मुंगराबादशाहपुर कस्बे के मोहल्ला कटरा में सबरे आलम का मकान बुधवार की रात भर भराकर गिर गया। वहीं, परिवार बाल-बाल बच गया। राजाबाजार के चरियाही गांव में सियाराम का कच्चा मकान धराशायी हो गया। बदलापुर क्षेत्र के पट्टी दयाल गांव में अरबिंद साहू का कच्चा मकान बारिश में अचानक भरभरा कर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed