फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hotels and marriage halls operating without standards

बिना मानक के संचालित हो रहे होटल व मैरिज हॉल

Mon, 11 Jan 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hotels and marriage halls operating without standards
बलिया। जिले में इन दिनों मैरिज हॉल एवं होटलों की भरमार हो गई है। जगह-जगह मैरिज हाल एवं होटल धड़ल्ले से खोले जा रहे हैं। लेकिन सुरक्षा मानकों का कत्तई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। जनपद में इक्का-दुक्का मैरेज हॉल के संचालक ने ही एनओसी ली है। जबकि अधिकांश मैरिज हॉल एवं होटल संचालकों ने अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं ली है। यहां तक कि अग्निशमन यंत्र भी नहीं लगाया है।
विज्ञापन

नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में मैरिज हॉल व होटल दर्जनों की संख्या में हैं। वर्तमान में और खोले भी जा रहे हैं, लेकिन किसी ने भी अग्निशमन विभाग से एनओसी लेना मुनासिब नहीं समझा है और न ही अग्निशमन यंत्र रखा है। जबकि अग्निशमन विभाग द्वारा मैरिज हॉल व होटल संचालकों को बार-बार नोटिस भेजकर एनओसी लेने की चेतावनी दी जाती है। इसके अलावा जिलाधिकारी को भी अवगत कराया जाता है, और उनकी ओर से भी सूचना जारी की जाती है। लेकिन संचालक इसके प्रति बेपरवाह बने हुए हैं। अगर संयोगवश वसुंधरा मार्केट की भांति इन मैरिज हॉल व होटलों में कतिपय कारणों से आग लग जाती है तो उस पर काबू पाना अग्निशमन विभाग के लिए टेढ़ी खीर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed