फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hospital opened after three days, doctors did not arrive, patients kept wandering

Ballia News: तीन दिन बाद खुले अस्पताल, नहीं पहुंचे डॉक्टर, भटकते रहे मरीज

Thu, 26 Oct 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hospital opened after three days, doctors did not arrive, patients kept wandering
बलिया। रविवार और दशहरे के तीन दिन के अवकाश के बाद बुधवार को जिला अस्पताल खुला तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि कई डॉक्टरों के नहीं पहुंचने के कारण मरीज भटकते रहे। ओपीडी के कमरों में लटके ताले के खुलने का इंतजार करने के बाद मरीज निराश लौट गए। मौसम के बदलाव से सांस, अस्थमा, सर्दी, खांसी व बुखार के मरीज बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे थे। पर्ची कांउटर से लगाकर ओपीडी, पैथोलाजी, एक्स-रे में मरीजों की भीड़ रही। वहीं, ओपीडी में कई चिकित्सक गायब रहे, उनकी कुर्सियां घंटों खाली रही। डाॅक्टर के आने की आस में मरीज ओपीडी के सामने इंतजार किया। थक हार कर बिना इलाज कराया वापस लौट गए। इस दौरान दवा व जांच केंद्रों के एजेंटाें की चांदी रही, वह भटक रहे मरीजों को बरगला कर रोग विशेष चिकित्सक को न दिखलाकर आयुष चिकित्सकों को दिखला मरीजों का शोषण किया। ट्रामा सेंटर स्थित दो ओपीडी के दरवाजे पर सिर्फ डाॅक्टर के न रहने की सूचना चस्पा थी। सर्जन के इंतजार में सबसे ज्यादा मरीज परेशान रहे। अस्पताल में पांच सर्जन के सापेक्ष सिर्फ एक चिकित्सक ओपीडी में दोपहर बाद मौजूद रहे। ओपीडी में समय से चिकित्सकों के न मिलने के कारण मरीजों में भारी आक्रोश व्याप्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed