फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hopes of widening of NH-31 are raised, survey work is expedited

Ballia News: एनएच-31 के चौड़ीकरण की जगी आस, सर्वे का कार्य हुआ तेज

Fri, 26 Sep 2025 03:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:17 AM IST
सार

नरहीं क्षेत्र में एनएच-31 के चौड़ीकरण के लिए सर्वे कार्य तेज हो गया है, जिससे स्थानीय दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है। अतिक्रमण हटाने की सूचना से कई दुकानें और मकान प्रभावित हो सकते हैं। ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Hopes of widening of NH-31 are raised, survey work is expedited
नरही क्षेत्र में एनएच-31के चौड़ीकरण के लिए सर्वे करता कर्मचारी।संवाद

विस्तार

नरहीं। यूपी-बिहार को जोड़ने वाली एनएच-31 पर बढ़ते वाहनों के लोड को देखते हुए चौड़ीकरण की आस जग गई है। इसके लिए सर्वे का काम तेज हो गया है। एनएचआई ने पहले की अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की घोषणा की है। ऐसे में चौड़ीकरण हुआ तो कई मकान व दुकानें चपेट में आ जाएंगी।
विज्ञापन

गाजीपुर से मांझी तक की सड़क चौड़ीकरण के लिए गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी, बलिया सांसद सनातन पाण्डेय व विधायक संग्राम सिंह यादव पहले ही मांग कर चुके हैं। आए दिन लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण एनएच-31 मार्ग पर पटरी न होना भी है। इससे हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को एनएच- 31 सड़क का सर्वे कार्य शुरू हो गया। पिछले दिनों माइक से सड़क के मध्य से दोनों तरफ 12 मीटर तक अतिक्रमण की सूचना ने दुकानदारों को सकते में डाल दिया है।
विज्ञापन

ग्रीनफील्ड चालू होने के बाद लोड होगा कम: नरहीं। भरौली गोलंबर से गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर के आगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाला ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य तेज चल रहा है। 18 सितंबर 2023 से कार्य शुरू हुआ था। सड़क की लंबाई 17.2 किलोमीटर है, जिसकी कुल लागत 302 करोड़ है। सड़क बनाने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अशोक कुमार राय ने बताया कि ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस वे दिसंबर में चालू हो जाएगा। इसके बाद एनएच-31 पर भारी वाहनों का लोड कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed