फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Honor of being made ??by Holocaust

प्राणों की आहुति देकर दिलाया सम्मान

Wed, 24 Jun 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 24 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Honor of being made ??by Holocaust
गोंडवाना की वीरांगना महरानी दुर्गावती का 452वां बलिदान दिवस नगर सहित ग्रामीणांचलों में मनाया गया।  इसमें वक्ताओं ने वीरांगना के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार महारानी ने समाज के मान-सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, उसी प्रकार हम लोगों को भी समाज की भलाई के लिए आगे आने की जरुरत है ।
विज्ञापन


वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर कदम चौराहा स्थित व्यास गोंड के आवास पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद गोंड ने कहा कि जिस तरह से महारानी दुर्गावती ने अपनी प्रजा की रक्षा के लिए दत्तक पुत्र वीर नारायण की प्राण की चिंता नहीं की।
विज्ञापन


उन्होंने अपने पीठ पर बच्चे को बांधकर अंग्रेजों से लड़ते हुए प्राणों की आहुति दे दी। उसी प्रकार अपने समाज की सुरक्षा के  लिए हम सबको अपना सर्वस्व न्यौछावर करके तत्पर रहना चाहिए। संगठन को ब्लाक स्तर पर मजबूती के लिए भी कई वक्ताओं ने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही संकल्प लिया कि महारानी दुर्गावती की प्रतिमा को लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मृदंगी गोंड, श्रीकांत गोंड, डा. पूरनमल, हरींद्र गोंड, कृष्ण बिहारी, बब्लू गोंड,मुन्ना, चंद्रिका, प्रदीप, विनोद गोंड, उमाशंकर, सुभाष आदि ने विचार रखा। अध्यक्षता हरिहर प्रसाद तथा संचालन हरींद्र गोंड ने किया।

इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में भी वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। जिसमें डा. अरविंद गोंड, शिवसागर गोंड, राजेश गोंड, छितेश्वर गोंड, अरविंद गोंडवाना, हीरालाल गोंड ने महारानी दुर्गावती के वीरता एवं पराक्रम पर प्रकाश डाला। वहीं जटहा बाबा स्कूल बनकटा में भी महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया।

  मुख्य अतिथि संजय उपाध्याय ने महारानी दुर्गावती के वीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके पदचिन्हों पर चलने की जरुरत है। सत्येंद्र गोंड ने कहा कि  हम लोगों को अपने मान-सम्मान की लड़ाई लड़ने की जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed